व्यायाम के बहुत फायदे हैं, नियमित व्यायाम करने से शरीर फिट रहता है और बीमारियां भी नहीं होती हैं। शरीर के प्रत्येक अंगों को मजबूत बनाने में व्यायाम बहुत मददगार है। लेकिन जब आपको विशेषकर अपने बाज़ुओं को मज़बूत और आकर्षक बनाना हो तो कुछ विशेष प्रकार की एक्सरसाइज अपने एक्सरसाइज़ प्लान में शामिल करने की ज़रूरत होती है।
बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए आप निम्न व्यायामों का सहारा लीजिए। इनको आजमाने से न केवल आपके बाजू मजबूत होंगे बल्कि आप फिट और हेल्दी भी रहेंगे। तो चलिये इस लेख में जानें बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए कैसे और कौंन से व्यायाम करें।
व्यायाम करने की विधि
- पैरो पर खड़े होकर कंधो को विस्तार देकर एक ओर खड़े हो जाएं।
- अपनी पीठ को सीधा और पेट को अन्दर रखें।
- अब अपने हाथों को एक तरफ से फैलाकर, हथेलियों को सामने बाहर की ओर फैलाएं।
- दोनों हाथो को एक साथ, अपने सामने हथेलियों के साथ अपने सामने सीधे बाहर की ओर रखें।
- फैलाए हुए हाथों को वापस एक ओर करें।
- इस क्रिया को हर तरफ दस बार कीजिए।
बैठ कर डम्बल कर्ल करें
एक बैंच पर अपने शरीर को सीधा करके, घुटनो को झुकाकर और पैरों को फर्श के उपर सीधा रखकर बैठिये। डम्बल को प्रत्येक हाथ मे पकड़कर अपने बगल में नीचे की ओर लटकाएं और हथेलियो का अन्दर की ओर रखें या हाथ में पकड़े हुए डम्बल को साइड में नीचे लटकाते हुए उसका अन्दर की ओर रखे। हाथ को मोड़कर, कोहनियो को मोड़ें और हथेली को बारी-बारी से जब उपर उठाएं। वापिस सामान्य स्थिति में, इस क्रिया को दूसरे हाथ से भी दोहरायें।
बारबेल कर्ल करें
अपने पैरो कंधो को सीधा करके खड़े हो जाओ और घुटनों को आराम से मोड़ें। धड़ को सीधा रखें, उदर और नितम्बों की मांसपेशियो को स्थायी स्थिति सिकोड़ कर और हिलने डुलने से बचे। एक बारबेल को हाथो में कसकर पकड़ें। बारबेल को कंधो की ओर उठाएं, फिर सामान्य स्थिति में लायें।
केबल प्रेस डाउन करें
केबल प्रेस डाउन करने के लिए केबल के सामने खडे होकर, हाथों में हेंडल को पकड़ें, हाथों को शरीर के सामने और अंगुठे को एक दूसरे के सामने रखें, हाथों को सीने के बराबर लायें। हेंडल को नीचे जांघों तक ले जाइये, फिर सामान्य स्थिति में आयें। इस क्रिया को दोहरायें।
पुश-अप्स करें
पुश-अप्स से भी आपके बाजू मजबूत बनते हैं। इसे करने के दौरान आपके पैर तकरीबन एक फुट ऊंचाई पर रखने होंगे। हाथ सीने से तीन उंगली बाहर। नीचे आराम से आएं और ऊपर की ओर तेजी से जाएं। नीचे आते वक्त सांस अंदर की तरफ और ऊपर जाते वक्त सांसे छोडि़ये। इस क्रिया को 8-10 बार दोहरायें।
पुल अप्स
बाजुओं को मजबूत बनाने के लिए पुश अप्स कीजिए। इसमें ऊपर जाते वक्त सांस लीजिए और नीचे आते वक्त सांसों को बाहर निकालिये। ऊपर के सीने को बार या रॉड से छूने की कोशिश करें। इस क्रिया को 8-10 बाहर दोहरायें और इसे करते वक्त ध्यान रखें।