अपनी शादी का सपना तो हर कोई देखता है। यह दिन हर किसी की जिंदगी सबसे खास दिन होता है। हम सभी अपने जीवन में एक अच्छे लाइफ पार्टनर की कल्पना करते हैं और चाहते हैं कि उसमें वो सारे गुण हों जिससे आप जिंदगी भर उसके साथ खुशी से बिता सकें। शादी एक ऐसा फैसला है जो जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता है इसके लिए आपको गंभीरता से सोचना होता है कि क्या आप अभी शादी के लिए तैयार हैं। पहले लड़कियों के 20 साल के होते ही उनकी शादी कर दी जाती थी, लेकिन आजकल लड़कियां महत्वकांक्षी हो गई हैं उनके लिए पहले उनका करियर है उसके बाद कुछ और है। शादी करने का निर्णय घरवालों के दबाव में नहीं लेना चाहिए क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारियां भी बढ़ती है और आप उसके लिए तैयार हैं या नहीं इसका जवाब सिर्फ आपके पास है। शादी के निर्णय से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें।
[इसे भी पढ़े- दस सवालों के जवाब शादी से पहले पूछे]
विचारों का मिलना जरूरी
निश्चित ही आप जिससे प्यार करती हैं वो आपके लिए खास है और आपको उसमें कोई कमी नहीं दिखाई देगी, लेकिन शादी कुछ समय के लिए नहीं होती है, इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप अपने साथी की अच्छाईयां या बुराईयों को अच्छे से जान लें और उसके अनुसार अपना निर्णय लें। एक अच्छी शादी के लिए जरूरी है कि पति पत्नी दोनों के विचार आपस में मिलते हों इनके अलवा किसी भी रिश्ते में एक दूसरे को समझना, इज्जत करना बहुत जरूरी है।
पति-पत्नी बनने के लिए तैयार
शादी के नाम से खुश होने से पहले एक बार अपने आप से यह जरूर पूछ लें कि क्या आप पति या पत्नी बनने के लिए तैयार हैं। ब्वारयफ्रैंड व गर्लफ्रेंड के रिश्ते से बिल्कुल अलग होता है पति-पत्नी का रिश्ता। इस रिश्ते के साथ आप पर कई सारी जिम्मेदारियां भी आती है जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते हैं। शादी के बाद आपको हर काम मिल जुल कर साथ में ही करना होता है और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात एक दूसरे को बतानी होती है।
[इसे भी पढ़े- शादी की सही उम्र]
आर्थिक चुनौती के लिए तैयार
शादी क बाद आपको आर्थिक रुप से मजबूत होना पड़ता है। डेटिंग के दौरान कभी कभी आप अपने साथी को खुश करने के लिए उसे शॉपिंग करा सकते हैं, लेकिन शादी के बाद आपकी आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं जिसके लिए पैसों की जरूरत होती है। पति या पत्नी यह दोनों की जिम्मेदारी है कि अपने आगे आने वाले खर्चों के लिए तैयार रहें।
विश्वासपत्र रहने के लिए तैयार हैं
शादी से पहले यह जरूर सोच लें कि क्या आप इस नए रिश्ते के प्रति विश्वसापात्र रहेंगे या नहीं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और इसके अलवा आप किसी और को भी पसंद करते हैं तो इस बारे में सोच लें कि आप किसके साथ जीवन बिताना चाहते हैं। ऐसे में जल्दबाजी में शादी का फैसला नहीं लें यह आप और आपके साथी दोनों के लिए ठीक नहीं है।
[इसे भी पढ़े-शादी से सम्बन्धी परेशानियां]
लाइफस्टाइल से मेल
अगर आप पहले से अपने पार्टनर को नहीं जानते हैं तो थोड़ा समय लेकर पहले उसे जानने की कोशिश करें कि उसकी आदतें क्या है, उसकेरहने का ढंग कैसा है। क्योंकि शादी के बाद आपको उसके लाइफस्टाइल के अनुसार चलना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान अगर आप उसे लाइफस्टाइल से मेल नहीं कर पा रहें है तो शादी के लिए मना कर दें।
Image Source - Getty
Read More Article On Sex relationship in hindi