
अक्सर आपके पास जो होता है, उसमें आप संतुष्ट नहीं रहते हैं, और हमेशा आपका मन बेहतर की तलाश में रहता है। ऐसा ही कुछ, 24 वर्षीय ताविषी डोगरा के साथ भी है। वो अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा दुविधा में रहती हैं। जिसके साथ वो वर्तमान में रिलेशन में रहती हैं, उस व्यक्ति के बारे में सोचकर वो कंफ्यूज होने लगती हैं कि क्या वह इंसान उनके लिए सही है? थोड़े ही दिनों बाद, उन्हें अपना रिलेशनशिप बोरिंग लगता हैं, और ताविषी सोचने लगती हैं कि शायद उन्हें कोई बेहतर साथी मिल सकता है। फिर वो उसकी तलाश में लग जाती हैं। ताविषी हमें बताती हैं कि ऐसा केवल रिलेशनशिप में ही नहीं होता, बल्कि किसी वस्तु का चयन करने में, नौकरी को लेकर और आर्थिक से जुड़े मुद्दों में भी अक्सर यही होता है।
कई बार आपको भी ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता होगा, और कभी-कभी ऐसा होना सामान्य है। अगर आप हमेशा ऐसी कठिनाईयों का सामना करते हैं, तो आप FOBO यानि 'बेहतर विकल्प के डर' के शिकार हो सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं कि आपको FOBO है या नहीं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

छोटी-छोटी वस्तुओं का चयन
जब आप किसी होटल में खाना खाने जाते हैं, तो आपको कुछ भी ऑर्डर करने में कंफ्युजन होती है कि क्या मंगाएं और क्या नहीं। आप बहुत देर तक सोचने के बाद भी कोई अच्छी डिश ऑर्डर नहीं कर पाते हैं, और जो भी आप मंगाते हैं उसका स्वाद आपको पसंद नहीं आता है। जैसे- अगर आपने चाऊमीन मंगा ली है तो आपको लगता है कि इसका स्वाद कुछ खास नहीं है और आपको शायद मोमोज मंगाने चाहिए थे। ऐसा आपको किसी ड्रेस को खरीदने में भी महसूस होता होगा, कि कौन-सा रंग आप पर ज्यादा जचेगा। इससे बचने के लिए आपको ज्यादा विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि यह आपको कंफ्यूज करने लगती है और आप कुछ भी जल्दी से नहीं खरीद पाते हैं।
रिश्ते का कमजोर होना
अगर आपके रिलेशनशिप या वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्या आती है, तो आप बहुत जल्दी अपनी ही पसंद पर शक करने लगते हैं और किसी दूसरे व्यक्ति में रुचि दिखाने लगते हैं। कई बार आपके पार्टनर के साथ आपके मतभेद होने लगते हैं, इसी कारण से आपको लगता है कि आप किसी गलत इंसान के साथ हैं और शायद आपको एक बेहतरीन पार्टनर मिल सकता है। लेकिन आप अक्सर बेहतर की तलाश में बेहतरीन खो देते हैं, तो आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए जिसमें आपके रिश्ते खत्म हो सकते हैं। अगर आप किसी एक व्यक्ति के साथ ईमानदारी से रिलेशनशिप में हैं, तो आपको किसी अन्य व्यक्ति के बारे में नहीं सोचना चाहिए और उनसे दूरी बनानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: एंग्जायटी के अलावा ये 5 चीजें बता सकती है कि आप मानसिक रूप से हैं बीमार, जानें इनके शुरुआती संकेत

धन का अस्थिर रहना
जब आपको किसी तरह का धन निवेश करना होता है, तो आप सोचते हैं कि उसे किस जगह और कैसे प्रयोग करना है। एक अच्छे निवेश के लिए आप कई जगह अपना धन व्यर्थ कर देते हैं, और फिर आपको किसी तरह का फायदा नहीं होता है। इसी कारण से आप एक अच्छे विकल्प के लिए प्रयास करने लगते हैं, अपनी सारी सैलरी फिजूल खर्च कर देते हैं और आपके पास धन भी स्थिर नहीं रहता है। पैसे जोड़ना एक अच्छा विकल्प जरूर है, लेकिन ज्यादा धन के लिए गलत जगह निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है 'सोशल मीडिया डिटॉक्स', जानें इसके फायदे
अपने काम में मन न लगना
आपकी सैलरी, टाइमिंग, जगह सब कुछ अच्छा है। फिर भी अगर आप अपनी नौकरी को लेकर हमेशा दुविधा में रहते हैं, कि शायद आपको इससे अच्छी नौकरी मिल सकती है तो आप FOBO (बेहतर विकल्प का डर) के शिकार हैं केवल यही एक कारण है जो आपको अन्य विकल्प के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। अपने अनुसार नौकरी मिलने के बाद भी आप खुश नहीं रहते हैं और उसमें अलग-अलग कमियां निकालने लगते हैं। हमेशा बेहतर की तलाश में रहने के कारण आपका अपने काम में मन नहीं लगता है और आप खुद का आत्मविशवास भी खो देते हैं। किसी अच्छे विकल्प के बारे में सोचना गलत नहीं है, लेकिन कई बार जो आपके पास है आपको उसमें भी खुश और संतुष्ट रहना चाहिए।
Read More Articles On Mental Health In Hindi
Read Next
बीमारियों को दूर रखने के लिए कितनी देर धूप में रहना है जरूरी? जानें सर्दियों में धूप सेंकने के फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version