सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करना या इसका आदी हो जाना हमें पूरी तरह से बीमार कर रहा है। पहले जहां ये लोगों से आसानी से जुड़ने का एक साधन था, वहीं अब ये अवसाद और चिंता का एक साधन बन गया है। सोशल मीडिया आज हमारे निजी जीवन, इनसे जुड़े रिश्ते और स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है। वहीं अध्ययन में पाया गया है कि सोशल मीडिया किशोरों और वयस्कों में अवसाद का कारण है। इसके अलावा ये नींद के चक्र को भी प्रभावित कर देता है। आज, जैसे हर कोई चारों ओर से इसके असर से घिरा हुआ हैं, ऐसे में ये मानसिक तनाव का एक बड़ा कारण बन रहा है। ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि आप अपने सोशल माडिया इफेक्ट को डिटॉक्स करने के बारे में सोचें। इस तरह आप अपने मन को शांत कर पाएंगे और एक खुशहाल और शांत जीवन जी पाएंगे।
क्या है सोशल मीडिया डिटॉक्स?
आपने कितनी बार किसी के ऑनलाइन व्यक्तित्व को किसी के ऑफ़लाइन व्यक्तित्व से पूरी तरह अलग होने का अनुभव किया है? खैर, यह इसलिए है क्योंकि लोग वास्तव में एक स्क्रीन के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आसान समझते हैं। पर धीरे-धीरे आपकी यही आदत हो जाता है। आप लोगों के साथ आमने-सामने बातचीत करने में कठिनाई का सामना करते हैं, तो यह एक सोशल मीडिया डिटॉक्स के लिए जाने का समय है क्योंकि वास्तविकता में जुड़ने की खुशी आभासी दुनिया में जुड़ने की तुलना में बहुत अधिक होती है। सोशल मीडिया डिटॉक्स का मतलब है कि आप इसके असर से बचें और इसका इस्तेमाल करना कम या सीमित करें। साथ ही सूचना के अधिक भार के तले दबने से बचें।
इसे भी पढ़ें : आपकी सेहत को तबाह कर रहा है सोशल एंग्जाइटी! जानें कैसे?
सोशल मीडिया डिटॉक्स क्यों जरूरी है-
- -आप सोशल मीडिया पर जितना अधिक समय बिताते हैं। आप अधिक से अधिक लोगों के जीवन को देखते हैं, अपने जीवन की तुलना उनके साथ करते हैं और दुखी महसूस करने लगते हैं। यह असुरक्षा और कम आत्म-मूल्य की ओर जाता है।
- - यह आपकी पहचान को हानि पहुंचाता है। कोई व्यक्ति जो सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताता है, वह वही कर सकता है, जो अन्य लोग अधिक पसंद के लिए कर रहे हैं। यह आपको आपकी अपनी पसंद और नापसंद और वास्तविकता से दूर कर देता है।
- -सेल्फ सेंट्रिक होने लगते हैं। दरअसल मनुष्य ध्यान और प्रशंसा के लिए तरसता है, और सोशल मादिया पर आप इसी लाइक्स और कमेंट्स का इंतजार करते हैं। ये आपको वास्तविक दुनिया से दूर ले जाती है और आप सेल्फ सेंट्रिक होने लगते हैं।
- - सूचना अधिभार: सोशल मीडिया आपको जरूरत से ज्यादा जानकारी प्रदान करता है और इससे आपकी मानसिक शांति का नुकसान होता है। जानकारी का अधिभार गपशप, नकारात्मकता और अनावश्यक तनाव के लिए जगह बनाता है।
सोशल मीडिया डिटॉक्स कैसे करें?
- -सोशल मीडिया डिटॉक्स करने के लिए आपको इसके उपयोग को सीमित करना होगा।
- - एक दिन में कुछ घंटों के लिए इसके उपयोग को बंद करें और इन घंटों को बढ़ाएं।
- - काम करते वक्त मोबाइल से दूर रहें।
- - ज्यादा होने पर फोन से सोशल मीडिया ऐप्स को ही अनइंस्टॉल कर दें।
- -मोबाइल छोड़े और घर से बाहर निकल कर लोगों से मिलें और बातचीत करें।
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है होलोग्राफिक मेकओवर, जानिए क्या है खास
सोशल मीडिया डिटॉक्स के फायदे-
- -आपको बेहतर और गहरी नींद आएगी, जिससे आपके नींद का पैटर्न सही हो जाएगा।
- -सोशल मीडिया बंद करके आप तनाव में कमी का अनुभव करेंगे।
- -आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं
- - आपको महसूस होगा कि आप खुद को ज्यादा यमय दे पा रहे हैं।
- -आत्मनिरीक्षण करने का समय मिलेगा।
- - आप बिना किसी व्याकुलता के अपने परिवार और दोस्त के साथ समय बिताएंगे।
- -यह आपको मानसिक रूप से हल्का महसूस कराएगा।
Read more articles on Mind-Body in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version