पोषक तत्वों से भरपूर सेब खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। । कहा जाता है कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर से दूरी बनी रहती है। सेब दिल को स्वस्थ रखने, आंखों को ठीक रखने,कब्ज से राहत दिलाने और दिमाग को दुरुस्त रखने में मदद करता है। वैसे तो अधिकतर लोग सेब को फल के रूप में खाते हैं, लेकिन कुछ लोग सेब का जूस भी पीते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए सेब का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में विस्तार से जानें सेब का जूस पीने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।
डायरिया
सेब का जूस पीने से डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, सेब के जूस में फ्रुक्टोज होता है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसके अलावा सेब का जूस पीने से दांत भी खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको सेब का जूस पीने के बजाय सेब को काटकर ही खाना चाहिए।
वजन बढ़ना
सेब के जूस में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपका पहले से ही अधिक वजन है, तो आपको सेब के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।
डायबिटीज का खतरा
सेब के जूस में शर्करा काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ सकता है। सेब के जूस के सेवन से इन्सुलिन का स्तर भी बढ़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को सेब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पोषक तत्वों की कमीसेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। जब बात आती है, सेब की जूस की तो उसकी पौष्टिकता काफी कम हो जाती है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, लेकिन जूस बनने में फाइबर बिल्कुल नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पिएं पाइनएप्पल जूस, सेहत की कई परेशानियां रहेंगी दूर
पेट में दर्द
सेब का जूस पीने से आपको पेट में दर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई लोगों को जूस पीने के बाद एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें ट्रैवलिंग करते समय इसका सेवन बिल्कुल न करें। ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। सेब के जूस का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। सेब जहां पोषक तत्वों से भरपूर होता है, वहीं इसका जूस शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सेब के जूस के बजाय सेब खाना ज्यादा बेहतर विकल्प है।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version