सेब का सिरका (Apple cider vinegar benefits) हमेशा से ही कुछ घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होता रहा है। सेब का सिरका सेब को फर्मेंटेट करके बताया जाता है। दरअसल, जब सेब को फर्मेंटेट किया जाता है तो इसका शुगर एसिटिक एसिड में बदल जाता है, जो सिरका में मुख्य सक्रिय घटक है और यही इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों में काम करता है। इसके अलावा सेब के सिरके में साइट्रिक एसिड, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी6, बायोटिन, फोलिक एसिड, नियासिन, विटामिन सी और पोटैशियम भी पाया जाता है जो कि त्वचा से लेकर बालों तक के लिए कई प्रकार से काम करता है। पर आज हम बात महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की करेंगे। इसी बारे में हमने सेंटर फॉर जेरियाट्रिक मेडिसिन, लखनऊ की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. संजना अरोड़ा (Dr. Sanjana Arora) से बात की जिन्होंने कुछ जरूरी तत्थों के साथ महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल बताए। साथ ही हमने डेलनाज चंदूवाडिया (Dietitian Delnaaz Chanduwadia), मुख्य आहार विशेषज्ञ, जसलोक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, से भी बात की जिन्होंने हमें एप्पल साइडर विनेगर के फायदे बताए।
डॉ. संजना अरोड़ा बताती हैं कि हम या सांइस पूरी तरह कभी भी एप्पल साइडर विनेगर को महिलाओं की कई समस्याओं का इलाज नहीं कह सकता। हां, पर कुछ स्थितियों में एप्पल साइडर विनेगर काम करता है और इससे महिलाओं को फायदा होता है। जैसे कि एप्पल साइडर विनेगर का सबसे बड़ा गुण है कि ये शरीर के पीएच को बैंलेंस कर सकता है और महिलाओं में कई वेजाइनल समस्याएं पीएच के डिसबैलेंस होने से होती है। दरअसल, हमारी त्वचा स्वाभाविक रूप से थोड़ी एसिडिक होती है। सेब के सिरके का उपयोग त्वचा के प्राकृतिक पीएच को पुनर्संतुलित करने में मदद कर सकता है और त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद करता है। दूसरी ओर, जब हम बेसिक गुण वाले साबुन से वजाइनल एरिया की सफाई करते हैं, तो इससे कई बार पीएच डिसबैलेंस हो जाता है। इसी तरह कई स्थितियों में महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद भी है और नहीं भी है।
डेलनाज चंदूवाडिया (Dietitian Delnaaz Chanduwadia) बताती हैं कि एप्पल साइडर विनेगर के ढेर सारे फायदे हैं। यह एक लिपिड प्रोफाइल, एसिडिक और मोटापे वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। रात में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये महिलाओं के बालों और स्किन की कई परेशानियों को दूर करने में भी फायदेमंद है।
महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे-Apple cider vinegar benefits for women
1. यूटीआई इंफेक्शन में एप्पल साइडर विनेगर
डॉ. संजना की मानें, तो गंभीर यूटीआई इंफेक्शन में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल काम नहीं आता। पर अगर आपको हल्का यूटीआई इंफेक्शन हुआ है तो एप्पल साइडर विनेगर का एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यूटीआई होने पर सेब का सिरका पीएच स्तर को संतुलित करके कैंडिडिआसिस जैसे फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। बता दें कि महिलाओं को होने वाले ज्यादा तक वेजाइनल इंफेक्शन का कारण कैंडिडिआसिस होता है। ऐसी स्थिति में वजाइना में बहुत खुजली और जलन होती है और सेब का सिरका इसे कम करने में मदद करता है। इसके अलावा जिन्हें यूटीआई में अगर सेब साइडर सिरके में पानी मिला कर पिएं तो पीएच को बैलेंस रखता है और यूटीआई को होने से रोकता है। पर ध्यान रहे कि अगर किसी को बार-बार यूटीआई हो रहा है या यूटीआई के लक्षण गंभीर हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे घरेलू उपाय ना अपनाएं।
इसे भी पढ़ें : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के निप्पल में दर्द के हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें इसे ठीक करने के उपाय
टॉप स्टोरीज़
2. पीएमएस में आराम
पीएमएस (PMS) के लक्षण हर महिला महसूस करती है और कुछ में ये काफी परेशान करने वाला होता है। खास कर कि पीरियड्स क्रैंप्स और ब्लॉटिंग। सेब का सिरका पीरियड्स में खून के थक्के (ब्लड क्लॉचटिंग) को नियंत्रित करने में मदद करता है, और इसका पोटेशियम और कैल्शियम दोनों ही यूटरेस की मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए ठंडे या गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच सिरका मिलाएं और पिएं। अगर आपको पीरियड्स से पहले या इस दौरान पेट में सूजन, ऐंठन और चिड़चिड़ापन महसूस हो तब भी आप सेब के सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं।
3. प्रेग्नेंसी के कुछ लक्षणों को कम करता है
प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाएं ब्लॉटिंग, सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, गैस और मॉर्निंग सिकनेस से परेशान रहती हैं। ऐसे में आप डॉक्टर से पूछ कर और बिलकुल हेल्दी प्रेग्नेंसी में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, एप्पल साइडर विनेगर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गड़बड़ी को ठीक करने में मदद करता है। जैसे, मतली को कम करता है और मॉर्निंग सिकनेस से राहत दिलाता है। इसके अलावा ये हार्टबर्न को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही रोजाना थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर पीने से मेटाबोलिज्म भी सही रहता है जिससे प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या नहीं होती है।
4. वजन घटाने में मददगार
महिलाओं में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, इससे मेटाबोलिज्म तेज होता है और फैट पचाने में मदद मिलती है। साथ ही रगुलर वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करने से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और इससे आप तेजी से वजन घटा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट में गांठ हो तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से
5. मुंहासों को साफ करता है
महिलाएं पीरियड्स के दौरान या प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद भी मुंहासों से परेशान रहती हैं। साथ ही कई बार उन्हें यूं ही मुंहासे होते रहते हैं। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर मुंहासों पर कारगर तरीके से काम करता है। ये त्वचा के बैक्टीरिया को मारता है जो कि मुंहासे पैदा करते हैं? साथ ही इसमें बेंज़ॉयल पेरोक्साइड भी होता है जो कि त्वचा में सूखापन और खुजली को दूर करता है। इसके अलावा ये त्वचा को साफ करके मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है।
6. बालों के लिए फायदेमंद
एप्पल साइडर विनेगर में भी एंटी-फंगल गुण होते हैं और इसलिए यह डैंड्रफ से पीड़ित महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा ये बालों में चमक लाने में भी मदद करती हैं। तो, अगर आप बालों में डैंड्रफ से परेशान रहती हैं तो आपको एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसके अलावा जिन महिलाओं को डायबिटीज है या फिर हमेशा कब्ज की समस्या रहती है वे भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। पर ध्यान रहे कि आपको इसका ज्यादा सेवन करने से भी बचना चाहिए। साथ ही अगर आपको यूटीआई है या आप प्रेग्नेंट हैं तो इसके इस्तेमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछ लें। इसके अलावा आप इन तमाम फायदे के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं और एक परफेक्ट बॉडी और एक खूबसूरत चेहरे पा सकती हैं।
All images credit: Freepik