हर कोई अपना पार्टनर चुनने के लिए आजाद होता है। फिर जब बात हो प्रेम की तो धर्म, जाति, रिश्ता, उम्र और गोत्र कुछ मायने नहीं रखता है। कहते हैं प्यार ईश्वर की अराधना करने का ही दूसरा रूप है। जिस तरह समय तेजी से बदल रहा है उसी तरह लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है। अब अगर शादी जैसे पवित्र रिश्ते की ही बात करें तो पहले भारतीय संस्कृति में स्त्री और पुरुष के बीच करीब 10 साल के अंतर को बहुत ही आम माना जाता था। यानि कि अगर पुरुष स्त्री से 10 साल बड़ा है तो यह बहुत साधारण सी बात होती थी। लेकिन आज के समय में लड़कियां 10 साल बड़े लड़कों से शादी भी कर रही हैं और पुरुष भी अपने से आधी उम्र की लड़कियों को दिल दे रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पुरुषों को अपने से बहुत ज्यादा छोटी लड़कियां ही क्यों पसंद आती हैं।
इस रिसर्च में सामने आया है कि महिलाएं अपनी उम्र के आसपास वाले पुरुषों को ही पसंद करती हैं। जबकि पुरुषों को अपने से छोटी उम्र की लड़कियां बहुत पसंद आती हैं। पुरुष अपने से 40 साल की उम्र तक की लड़कियों को डेट करना पसंद करते हैं। बेशक उनकी उम्र लड़की से बहुत ज्यादा ही क्यों न हो, वे अपनी उम्र की परवाह नहीं करते हैं। रिसर्च कहती है कि वो पुरुष जो 50 साल से अधिक उम्र में भी यंग लड़कियों के साथ लव इंट्रेस्ट रखते हैं. वो उन पुरुषों की तुलना में अधिक जीते हैं जो अपने हमउम्र को प्यार करते हैं। जहां हमउम्र से प्यार करने वाले पुरुषों को बढ़ती उम्र में सर्वाइव करना कठिन हो जाता है और सेहतमद नहीं रहते। वहीं वो पुरुष जो यंग लड़कियों से लव इंट्रेस्ट रखते हैं, अधिक सेहतमंद रहते हैं।
इसे भी पढ़ें : लड़कियों की पहली पसंद हैं ये 7 स्वाभाव वाले लड़के, हमेशा करती हैं प्यार
छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करने के फैक्ट्स
- उम्र बढ़ने के साथ ही व्यक्ति की जिंदगी में तनाव और अकेलापन बढ़ जाता है। अगर कोई पुरुष 50 साल का है तो आमतौर पर उसके बच्चे कॉलेज जाने वाले होंगे। ऐसे में बच्चे अपनी लाइफ में बिजी रहते हैं और पत्नी भी घर परिवार में ही व्यस्त रहती है। इस उम्र में पुरुष के जीवन में वो चॉर्म नहीं रहता और वह अकेलेपन का शिकार हो जाता है। जबकि अगर पार्टनर छोटी उम्र का होगा तो वह भी उसके साथ पार्टी, क्लब और उसके फ्रेंड सर्कल के साथ घूमेगा। अपनी जवानी को बुढ़ापे तक बरकरार रखने के लिए पुरुष छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करते हैं।
- छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करने का एक कारण यह भी है कि वह पुरुषों की जिंदगी में बड़ी उम्र की महिलाओं की तुलना में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करती हैं। 25 से 35 के बीच की महिलाएं अपनी खूबसूरती, फिटनेस और अच्छे लाइफस्टाइल पर ध्यान देती हैं। जबकि अधेड़ उम्र की महिलाएं जरूरत से ज्यादा ताकाझांकी और जासूसी करती हैं और समय की पाबंद होती हैं। इसलिए भी पुरुष छोटी उम्र की लड़कियों को पसंद करते हैं।

- छोटी उम्र की लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं, पॉजिटिव होती हैं और आगे बढ़ने के लिए काफी उत्सुक होती हैं। जिसका सीधा असर पुरुषों के लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है। यानि कि यदि पुरुष किसी वजह से अपनी जिंदगी से बोर हो गया है तो छोटी उम्र की लड़कियां लाइफ को एकदम रंगीन बना देती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Relationship In Hindi