आंखों के अंदर सफेद लम्प्स क्यों पड़ते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

White Lumps Inside the Eyes: आंखों के भीतर सफेद लम्प्स की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के अंदर सफेद लम्प्स क्यों पड़ते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव


White Lumps Inside the Eyes: असंतुलित खानपान, खराब जीवनशैली और स्मोकिंग आदि की वजह से आंख से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आंखों की समस्याओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको आंख से जुड़ी किसी भी समस्या के लक्षण दिखें, तो जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह के बाद इलाज लेना चाहिए। आंख से जुड़ी एक समस्या आंखों के अंदर सफेद लम्प्स होना है, जो अक्सर लोगों में देखने को मिल जाती है। आंख के अंदर सफेद लम्प्स होना वैसे तो बहुत ज्यादा नुकसानदायक नहीं होते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस समस्या का बन रहना नुकसानदायक माना जाता है। कई बार आंख के भीतर सफेद लम्प्स या बम्प्स होना कैंसर जैसी घातक बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आंख के भीतर सफेद लम्प्स क्यों होते हैं? इनसे बचने के आसान उपायों के बारे में।

आंखों के अंदर सफेद लम्प्स होने के कारण-  White Lumps Inside the Eyes Causes in Hindi

आंख के भीतर किसी एलर्जी, ड्राईनेस, खुजली और अन्य दूसरी समस्याओं की वजह से भी आपको सफेद लम्प्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार आंख के भीतर कुछ ऐसे हानिकारक पदार्थ चले जाते हैं, जो इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। इनकी वजह से भी आपको आंख के भीतर सफेद लम्प्स का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ हेल्थ कंडीशन भी इसके लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारी की वजह से भी आपको आंख के भीतर सफेद लम्प्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

White Lumps Inside the Eyes Causes

इसे भी पढ़ें: आंख में खुजली क्यों होती है? जानें दूर करने के घरेलू उपाय

आंख के भीतर सफेद लम्प्स होने के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

1. मिलिया (Milia) की वजह से आंख के भीतर सफेद लम्प्स हो सकते हैं। मिलिया दरअसल आंख के भीतर हानिरहित सफेद सिस्टस को कहते हैं।

2. कैंसर की वजह से आंखों में सफेद लम्प्स होने का खतरा रहता है। कैंसर के कुछ मरीजों में सफेद लम्प्स और आंख में बम्प्स की समस्या भी होती है।

3. स्टाई की समस्या के कारण भी आंख में सफेद लम्प्स हो सकते हैं। स्टाई  हेयर फॉलिकल के संक्रमित होने पर आंख के बाहरी पलक में होते हैं।

4. सिरिंगोमस की वजह से भी आपकी आंखों में सफेद लम्प्स हो सकते हैं, यह समस्या महिला और पुरुष दोनों में देखी जाती है।

5. आईलिड कैंसर की वजह से भी आपकी आंखों में सफेद लम्प्स की समस्या हो सकती है।

आंख में सफेद लम्प्स होने के यही प्रमुख कारण होते हैं। इसके अलावा आंखों में इन्फेक्शन होने या चोट लगने की वजह से भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में सफेद लम्प्स की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए ऊपर बताई गयी समस्याओं में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। लक्षण दिखने पर आंखों की जांच कराकर इलाज जरूर लेना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बोन इन्फेक्शन होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जाने क्यों होती है यह समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version