घुटनों में होने वाले दर्द से हैं परेशान? जानें किन कारणों से होता है ऐसा और घरेलू इलाज के तरीका

इसके साथ ही इस बात का खयाल रखना भी जरूरी है कि उम्र के साथ-साथ कई अन्‍य चीजें भी घुटने में दर्द के लिए जिम्‍मेदार हो सकती हैं। जानते हैं कि अन्‍य संभा

Written by: Vishal Singh Updated at: 2020-04-13 18:09

शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो परेशानी बहुत ज्यादा ही होती है। कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं तो कुछ लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। इन दर्द की वजह से पीीड़ित को उठने, बैठने और चलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए मरीज लगातार डॉक्टर के पास चक्कर काटता ही रहता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि घुटने में होना वाला दर्द आखिरकार किन कारणों से होता है जिसकी वजह से आपको इतनी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको इस लेख के जरिए बताने की कोशिश करते हैं कि घुटनों में होने वाले दर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इससे छुटकारा पाने के तरीके। 

वैसे तो आपके घुटनों में दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आपका जरूरत से ज्यादा या मोटापा (Obesity), मांसपेशियों में कमजोरी (Muscle Weakness), चोट, कार्टिलेज खत्म होना और खराब डाइट भी हो सकती है। इसके साथ ही ऐसे बहुत से गंभीर कारण भी हैं, जो घुटने के दर्द का कारण बन सकते हैं और आपको ऑस्टियोआर्थराइटिस का शिकार बना सकते हैं। 

मांसपेशियों में बदलाव 

शरीर में उम्र के साथ-साथ कई तरह के बदलाव होते हैं जिससे समस्या पैदा होना आम हो जाता है। 20 से 60 वर्ष की आयु के बीच हमारी मांसपेशियां 40 फीसदी तक सिकुड़ जाती हैं। इससे उनकी शक्ति में कमी आती है। जब हम चलते हैं या फिर अन्‍य शारीरिक गति‍विधियां करते हैं तो हमारे कूल्‍हों और टांगों की मांसपेशियों का कुछ भार उठा लेती हैं। लेकिन, उम्र के साथ उन मांसपेशियों में बदलाव हो जाता है। इसके कारण टांगों पर अधिक दबाव पड़ता है और यही वजह है कि हमारे घुटनों में दर्द होने लगता है।

ऑस्टियोपोरोसिस

ऑस्टियोपो‍रोसिस आजकल एक आम बीमारी बन गई है जिसकी चपेट में सिर्फ ज्यादा उम्र वाले नहीं बल्कि कम उम्र के नौजवान भी आ रहे हैं। घुटने के दर्द के पीछे ऑस्टियोपोरोसिस रोग भी एक मुख्य कारण है। इसमें घुटने की हड्डियों की रक्षा करने वाली कार्टिलेज टूट जाती है। इससे आपके घुटने में दर्द होने की आशंका और बढ़ जाती है। 

  • अन्य कारण 
  • हड्डियों में ट्यूमर। 
  • गाउट। 
  • डिस्लोकेशन। 
  • बर्साइटिस

घुटने के दर्द का घरेलू उपचार

अदरक

आप सभी जानते हैं कि अदरक हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है, ऐसे ही ये हमारी जोड़ों के दर्द और घुटने के दर्द से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है। अदरक में जिंजरॉल होता है जो जोड़ों के दर्द के अलावा मांसपेशियों में खिंचाव को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना अदरक का जूस पी सकते हैं इससे दर्द से आपको जल्द राहत मिल सकती है। इस जूस में एक नींबू और आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं। घुटनों और कमर के प्रभावित हिस्से की अदरक के तेल से मालिश करने से भी आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: लगातार होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए 'हरसिंगार' है फायदेमंद, जानें इसका इस्तेमाल करने का तरीका

सिकाई

अगर आप अपने घुटनों में दर्द में तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो सबसे बेहतर उपाय आपके पास यही है कि आप घुटनों की सिकाई करें। आप ठंडे पानी की पट्टियों से घुटनों  की सिकाई कर सकते हैं। ठंडे पानी की पट्टी से आपके घुटनों की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाएंगी और प्रभावित हिस्से में ब्लड का फ्लो भी कम हो जाएगा। ऐसे में न सिर्फ दर्द कम होगा बल्कि सूजन भी घट जाएगी। ठंडे पानी की पट्टियों के अलावा आप सिकाई के लिए बर्फ के टुकडों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विनिगर 

घुटनों और कमर के दर्द को कम करने के लिए ऐपल साइडर विनिगर को सबसे अधिक कारगर माना गया है। इसकी वजह है इसका ऐल्कलाइन नेचर। यह बॉडी में मौजूद खतरनाक और विषैले तत्वों और इकट्ठा हुए मिनरल्स को घोल देता है। इसके अलावा यह जोड़ों को लचीलापन देने वाले लुब्रिकेंट्स का पुनर्निर्माण करने में भी मदद करता है। इसलिए रोजाना या तो सोने से पहले 1 कप पानी में एक ढक्कन ऐपल साइडर विनिगर मिलाकर पिएं या फिर उसे सरसों या नारियल के तेल के साथ मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में आने वाली सूजन को नजरअंदाज करना हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक, जानें इसके कारण और उपाय

एक्सरसाइज

अपने आपको फिट रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप अपने आपको फिट भी रख सकेंगे और कई बीमारियों के खतरे को भी दूर कर सकेंगे। अगर आपके घुटनों में दर्द हो रहा है तो आप उन्हें मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग या पैदल चलना घुटने के अर्थराइटिस से ग्रस्‍त मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। घुटने में दर्द कम होने से प्रतिभागी आसानी से घूम फिर सकते हैं। साथ ही उन्‍हें अपने रोजमर्रा के काम करने में भी आसानी होती है। इससे आपको दवाओं जितना ही फायदा होता है।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News