
इन क्रीमों की विशेषताएं बिल्कुल अलग हैं। अगर आप भी इन क्रीमों का इस्तेमाल करती हैं तो इसके बारे में जानना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको क्रीम के बारे में सबकुछ बता रहे हैं
एक दौर वह भी था जब ब्यूटी क्रीम के नाम पर कुछ गिनी-चुनी क्रीम हुआ करती थी। वहीं दाग-धब्बों को छिपाने के लिए सिर्फ फाउंडेशन का ही प्रयोग किया जाता था। लेकिन समय के साथ हुए बदलाव ने ब्यूटी इंडस्ट्री में काफी परिवर्तन ला दिए हैं। मार्केट में तमाम ऐसी क्रीम उपलब्ध हैं, जिन्होंने खूबसूरती को अपने शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया है। इनमें बीबी और सीसी क्रीम का चलन बढ़ गया है। वहीं डीडी क्रीम भी इस दौड़ में शामिल हो चुकी है। ये सभी फाउंडेशन बेस्ड क्रीम है। इन क्रीमों की विशेषताएं बिल्कुल अलग हैं। अगर आप भी इन क्रीमों का इस्तेमाल करती हैं तो इसके बारे में जानना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको क्रीम के बारे में सबकुछ बता रहे हैं
बालों में पसीने से खराब हो गए हैं बाल? तो अपनाएं ये टिप्स
बीबी क्रीम
बीबी का मतलब ब्यूटी बाम या ब्लेमिश बाम होता है। मेकअप और स्किनकेयर के लिए सबसे चहेती क्रीम मानी जाती है। ये फाउंडेशन बेस्ड क्रीम के विकल्पों में से सबसे हल्की क्रीम है। ये फेयरनेस क्रीम से कुछ ज्यादा है। ये त्वचा के असमान रंग को समान बनाने में मदद करती है। दाग-धब्बों को भी हल्का बनाती है। ये त्वचा के रंग में ज्यादा फर्क तो नहीं लाती लेकिन एक रूप मदद करती हैं। बीबी क्रीम को रोजाना इस्तेमाल की जा सकती है।
सीसी क्रीम
सीसी क्रीम को काम्प्लेक्शन करेक्टर यानी रंग सुधारक क्रीम कहा जाता है। यह बीबी क्रीम के समान होती है। ये रंगत को समान करने साथ कलर टॉन को उभारने में मदद करता है। इस विकल्प के साथ ज्यादा गोरा बनना मुमकिन है। ये तुलनात्मक रूप से भारी बेस है। इसमें सनस्क्रीन मिलाकर ज्यादा लाभदायी बनाया जाता है। ये चेहरे के दागों के काफी हद तक छिपाने में मदद करती है।
डीडी क्रीम
डीडी क्रीम का मतलब है डायनामिक डू ऑल। इसे एक सुपर क्रीम माना जाता है। इसमें बीबी और सीसी क्रीम के सभी खूबियां मौजूद होती है। ये क्रीम त्वचा को हर तरह के फायदे देने का वादा करती है। इसके अलावा ये क्रीम एंटी-एजिंग जैसे फायदे भी देती है। इसका ठहराव दोनो क्रीम की तुलना में ज्यादा है साथ ही ये पूरे दिन त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।