चेहरे की देखभाल (Skincare) आज के दौर में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए जरूरी बन गई है। हम सभी किसी न किसी फेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं- कभी टैन हटाने के लिए, कभी मॉइश्चराइजिंग के लिए, तो कभी एंटी-एजिंग के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेस क्रीम लगाने से पहले चेहरे पर कुछ विशेष चीजें लगाना न केवल क्रीम की इफेक्ट बढ़ा सकता है, बल्कि आपकी स्किन को ज्यादा स्वस्थ, ग्लोइंग और जवां बना सकता है? इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं फेस क्रीम लगाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आगरा स्थित स्किन लेजर और हेयर क्लिनिक के त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. परम सत्संगी से बात की।
फेस क्रीम लगाने से पहले क्या लगाना चाहिए?
डॉ. परम सत्संगी के अनुसार, चेहरे पर किसी भी प्रकार की क्रीम लगाने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी होता है। अगर क्रीम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ न किया जाए, तो पोर्स बंद हो जाते हैं और गंदगी स्किन पर ही जमा होकर पिंपल्स और एक्ने का कारण बन सकती है।
1. क्लेंजर या फेस वॉश से सफाई
चेहरे पर फेस क्रीम लगाने से पहले त्वचा को साफ करना बेहद जरूरी है क्योंकि दिनभर की धूल, गंदगी, पसीना और ऑयल पोर्स को बंद कर देता है। यदि स्किन साफ न हो तो क्रीम ठीक से त्वचा में अवशोषित नहीं हो पाती। मायो क्लीनिक की रिसर्च के अनुसार, जब स्किन क्लीन होती है, तब उसमें लगाए गए प्रोडक्ट्स का अवशोषण 40% तक ज्यादा हो जाता है।
2. माइसेलर वॉटर या टोनिंग क्लींजर
जो लोग मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें फेस क्रीम लगाने से माइसेलर वॉटर से चेहरे को साफ करना चाहिए। माइसेलर वॉटर न सिर्फ चेहरे को साफ करता है बल्कि स्किन को सॉफ्ट और प्रिपेयर भी करता है।
3. सीरम
डॉक्टर बताते हैं कि सीरम एक हल्का लेकिन पावरफुल स्किन प्रोडक्ट होता है जो स्किन के भीतर गहराई तक काम करता है। फेस क्रीम लगाने से पहले अपनी स्किन के टाइप के अनुसार, हाइलूरोनिक एसिड सीरम, विटामिन C सीरम, नियासिनमाइड या रेटिनॉल सीरम का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है।
फेस क्रीम से पहले लगाने वाली चीजों लिस्ट
स्टेप | ||
1. | क्लेंजर | त्वचा की गंदगी हटाने के लिए |
2. | टोनर | pH बैलेंस, रोमछिद्रों को बंद करने के लिए |
3. | सीरम | ऐक्टिव इंग्रेडिएंट्स के लिए |
4. | मॉइस्चराइजिंग | स्किन को हाइड्रेट और शांत करने के लिए |
5. | फेस क्रीम | स्किन को नमी, पोषण और सुरक्षा देने के लिए |
स्किन टाइप के अनुसार क्या लगाएं?
डॉक्टर कहते हैं कि फेस क्रीम लगाने से चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, ये स्किन टाइप के हिसाब से भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं स्किन टाइप के अनुसार क्रीम लगाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए।
1. ऑयली स्किन
सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से धोएं।
इसके बाद चेहरे पर वॉटर टोनर लगाएं।
नियासिनमाइड या टी ट्री ऑयल सीरम लगाएं।
सबसे आखिर में ऑयल-फ्री क्रीम का इस्तेमाल करें।
2. ड्राई स्किन
चेहरे को क्रीमी और मॉइश्चराइजिंग फेस वॉश से धो लें।
ग्लिसरीन या एलोवेरा युक्त टोनर से चेहरे को टोन करें।
हेवी क्रीम बेस्ड फेस क्रीम लगाकर स्किन को सॉफ्ट बनाएं।
3. सेंसेटिव स्किन
सबले पहले फ्रेग्रेंस-फ्री, सॉफ्ट क्लींजर से चेहरे को धोएं।
एलोवेरा या सेंटीला एशियाटिका युक्त सीरम को लगाएं।
सेंसिटिव स्किन के लिए बनी फेस क्रीम का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
चेहरे पर फेस क्रीम लगाने से पहले की तैयारी को नजरअंदाज करना मतलब अपने स्किन के साथ न्याय न करना। चाहे आप एलोपैथिक प्रोडक्ट्स का उपयोग करें या आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाएं। क्लीनिंग, टोनिंग और सीरम जैसे स्टेप्स स्किन को क्रीम के लिए तैयार करते हैं और इसके असर को कई गुना बढ़ा देते हैं।
FAQ
गोरा और सुंदर लंबे समय तक चलने वाली चमक क्रीम कैसे उपयोग करें?
चमकदार त्वचा के लिए क्रीम को साफ चेहरे पर दिन में दो बार लगाएं। पहले टोनर या गुलाब जल लगाएं, फिर क्रीम को हल्के हाथों से मसाज करते हुए त्वचा में समा जाने दें। नियमित उपयोग से बेहतर परिणाम मिलते हैं।रात को सोते समय कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?
रात को सोते समय नाइट क्रीम लगाना सबसे अच्छा होता है। इसमें विटामिन C, रेटिनॉल, हाइलूरोनिक एसिड या एलोवेरा हो तो त्वचा रिपेयर होती है और सुबह स्किन फ्रेश व ग्लोइंग दिखती है।चेहरे को गोरा बनाने के लिए कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?
गोरा बनने के लिए विटामिन C, निआसिनामाइड या एलोवेरा युक्त फेस क्रीम का उपयोग करें। आयुर्वेदिक विकल्पों में केसर, चंदन या हल्दी वाली क्रीम असरदार मानी जाती हैं। धूप से बचाव के लिए SPF वाली क्रीम जरूरी है।