एश्वर्या राय बच्चन सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकी एश्वर्या की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है और हो भी क्यों न एश्वर्या ने बढ़ती उम्र में भी खुद को अच्छे तरीके से मेंटेन किया हुआ है। 1994 में बॉलीवुड में कदम रखनी वाली एश्वर्या की गिनती हिंदी फिल्म जगत की सबसे दमदार और प्राकृतिक रूप से खूबसूरत अदाकाराओं में गिनती की जाती है। एश्वर्या का शुरू से सपना था कि उन्हें ब्यूटी क्वीन के रूप में सराहा जाए। मिस वर्ल्ड एश्वर्या उन सभी लड़कियों की प्रेरणास्त्रोत हैं जो मॉडलिंग को एक प्रोफेशन के रूप में देखकर इस रास्ते पर निकलती हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद एश्वर्या ने एक्टिंग के सफर की शुरुआत की, जहां उनकी खूबसूरती और अपने आंखों के लिए खूब पसंद किया गया। फिल्मों की शुरुआत से ही एक चीज ऐसी रही, जिसके बारे में लोगों ने कभी भी बात करना नहीं छोड़ा और उनकी खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर रख दिया। जिसने भी एश्वर्या को पहली बार वो बस देखता ही रह गया।
View this post on Instagram
✨❤️20 years with Longines🌟🎊 Super Precious n Super Special 💖✨
क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी क्या चीज है जो एश्वर्या को इतना खूबसूरत बनाती है ? एश्वर्या निश्चित रूप से बला की खूबसूरत है, जिन्हें अपनी सुंदरता को कायम रखने के लिए सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक उत्पादों को प्रयोग करना पसंद है। और इन प्राकृतिक चीजों में से एक चीज जो सबसे एश्वर्या सबसे ज्यादा पसंद करती हैं वो है खीरा। अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे तो इस लेख में हम आपको खीरे को एक खूबसूरती के नुस्खे के रूप में प्रयोग करने का तरीका बता रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बड़ी आसानी से एश्वर्या जैसी खूबसूरती पा सकती हैं।
एश्वर्या ने बताया प्राकृतिक खूबसूरती का ये नुस्खा
एश्वर्या ने एक इंटरव्यू में अपना ये ब्यूटी सीक्रेट जाहिर किया था और बरसों से अपनी खूबसूरती के राज पर पड़ पर्दे को उठाया था। उन्होंने उस इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए अपने चेहरे पर खीरे का रस लगाती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप भी इस एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरी हुई वनस्पति का उपयोग कर सकते हैं और अपने चेहरे की कोशिकाओं नमर और रिपेयर कर एश्वर्या जैसी खूबसूरती प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में बार-बार फेस हो जाता है ऑयली? खाने-पीने की इन 3 चीजों से बनाएं होममेड स्क्रब और मुंहासे करें दूर
नेचुरल कूलेंट है खीरा
खीरे को एक नेचुरल कूलेंट माना जाता है क्योंकि इसका त्वचा पर ठंडा और सुखदायक प्रभाव पड़ता है। इसके लिए आपको बस एक खीरे को कद्दूकस करना है और उसके रस को अपनी त्वचा पर रोजाना लगाना है। इस रस को बस अपनी त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें और उसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
आंखों की खूबसूरत बढ़ाने में मदद करता है खीरा
अगर आपकी आंखें सूज गई हैं या आपको लग रहा है कि आपकी आंखों पर सूजन आ रही है तो सूजन को कम करने के लिए आप खीरे का उपयोग कर अपनी आंखों को शांत और सूजन मुक्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ बंद आंखों पर खीरे के स्लाइस रखने होंगे। आंखों पर खीरे के स्लाइस को सिर्फ दस मिनट के लिए रहने दें। 10 मिनट बाद स्लाइस को हटा दें। ऐसा करने से आपकी आंखों को ताजगी तो मिलेगी ही साथ ही तुरंत आराम भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ेंः गर्मी के फलों से घर पर बनाएं ये 4 DIY एंटी-एंजिंग फेस पैक, पार्लर के बचेंगे हजारों रुपये और लौट आएगी जवानी भी
लंबे बालों के लिए खीरे का उपयोग
अगर आपको बालों से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो आपको गाजर, सलाद और पालक के रस में खीरे का रस मिलाना होगा। इन सभी के रस को मिलाकर पीने से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही बालों से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खीरे के साथ इन सब्जियों में मौजूद विटामिन ए और सी की मात्रा आपके बालों की लंबाई बढ़ाती है और सिलिका नाम का पोषक तत्व आपको बालों को मजबूती प्रदान करता है।
Read More Articles On Skin Care in Hindi