डर एक ऐसा छोटा शब्द है, जो है तो छोटा मगर मायने बड़े हैं। हमारी इस भावना को साहित्य और सिनेमा में न जाने कितनी बार अलग-अलग रूपों में अभिव्यक्त किया गया है। हॉरर फिल्म देखकर डरना तो किसी के लिए भी स्वाभाविक है, लेकिन जब कोई इंसान सामाजिक माहौल से इतना डरने लगे कि हमेशा उसे अकेलापन रास आए तो यह एगोराफोबिया का लक्षण हो सकता है। यह एक तरह का सोशल फोबिया है, जो तनाव और चिंता सेब जुडा है।
कैसे होती है पहचान
- इस समस्या से पीडित व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण से जुडी किसी भी सामाजिक स्थिति का सामना करने में घबराहट हो सकती है। ऐसे लोगों को आमतौर पर भीड भरे सार्वजनिक स्थलों, जैसे शॉपिंग मॉल, पार्टी, सिनेमा हॉल या रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर जाते हुए घबराहट होती है।
- ऐसे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा करने में भी बहुत डर लगता है। ऐसी स्थितियों में थोडी-बहुत घबराहट होना तो स्वाभाविक है, लेकिन इस समस्या से पीडित व्यक्ति ऐसी जगहों पर जाने से हमेशा बचता है। भीड़ वाली जगहों पर गला सूखना, दिल की धडकन और सांसों की गति बढना, ज्यादा पसीना निकलना और हाथ-पैर ठंडे पडना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं।
इसे भी पढ़ें: लोगों का अटेंशन पाने की चाहत में जोखिम भरे काम करना हो सकता है ये मेंटल डिस्आर्डर
- यहां तक कि इस समस्या से ग्रस्त लोग घबराहट की वजह से भीड वाली जगहों पर बेहोश भी हो जाते हैं। यह समस्या कुछ हद तक सेपरेशन एंग्जायटी से भी जुडी है। इसमें व्यक्ति करीबी लोगों या आसपास के वातावरण को ही अपना सुरक्षा कवच बना लेता है और किसी भी हाल में उससे बाहर निकलने को तैयार नहीं होता।
- यह समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन 20 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों और स्त्रियों में इसके लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं।
क्या है वजह
एक्सपर्ट की मानें तो अभी तक इस समस्या के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं लगाया जा सका है। फिर भी आत्मविश्वास की कमी, भीड से जुडा बचपन का कोई बुरा अनुभव और नकारात्मक विचार इस मनोरोग के लिए जिम्मेदार होते हैं। कई बार मस्तिष्क के न्यूरोट्रांस्मीटर की संरचना में बदलाव आने से भी लोगों को छोटी-छोटी बातों से घबराहट होने लगती है। आनुवंशिकता की वजह से भी व्यक्ति को यह समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: माइग्रेन से भी ज्यादा खतरनाक है थंडरक्लप सिर दर्द, जानें लक्षण और कारण
संभव है उपचार
अगर सही समय पर उपचार कराया जाए तो यह समस्या आसानी से हल हो जाती है। इसमें दवाओं और काउंसलिंग के जरिये मरीज का उपचार किया जाता है। बिहेवियर थेरेपी के जरिये उसका आत्मविश्वास बढाने की कोशिश की जाती है। आमतौर पर छह माह से एक साल के भीतर व्यक्ति की मानसिक अवस्था सामान्य हो जाती है। ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
अगर आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति दिखाई दे, जो सार्वजनिक स्थलों पर जाने से हमेशा कतराए या वहां जाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ जाती हो तो उसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। उपचार के दौरान परिवार के सदस्यों को मरीज का मनोबल बढाने की कोशिश करनी चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Mental Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version