How to Prevent Travel constipation in Hindi: एक्टर और कॉमेडियन वीर दास अक्सर चर्चा से घिरे रहते हैं। वे अपनी दमदार कॉमेडी और एक्टिंग को लेकर काफी फेमस हैं। गो गोवा गोन फेम एक्टर ने हाल ही में अपना ट्रैवल एक्सपीरियएंस शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने कब्ज से पीड़ित होने की बात की है। दास ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने यात्रा के दौरान होने वाली कब्ज और उससे बचने के तरीकों के बारे में बताया है। हाल ही में वे लंदन से यात्रा करके लौटे हैं। जिसके बाद से उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं होने लगी थी। उन्होंने अपने मलत्याग के दौरान होने वाली कठिनाई के बारे में सोशल मीडिया पर मजेदार बातें बताई हैं।
मजाकिया अंदाज में साझा की बातें
वीर दास ने हाल ही में कुल 12 देशों की यात्रा की है, जिसके बाद उन्हें कब्ज की शिकायत हो रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में आंतों पर जोर देते हुए लिखा की आंतें साथ नहीं देंगी, जो पसंद आता है वह खाओ। साथ ही जितना फाइबर चाहिए उतना खाओं, लेकिन हमारे संकल्प को नहीं तोड़ पाओगे। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 7 घंटे से घर पर हूं और कुछ खाया भी नहीं है। इसके साथ ही साथ 2 बार वॉशरूम भी जा चुका हूं। इसपर उन्होंने फैंस को पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के बारे में भी बताया।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
यात्रा के दौरान कब्ज से कैसे बचें
- यात्रा चाहे प्लेन की हो चाहे गाड़ी और ट्रेन की ही क्यों न हो। आपको यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचना है।
- यात्रा के दौरान कब्ज से बचने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान दें। यात्रा करने से पहले तैलीय या मसालेदार चीजें न खाएं।
- इसके लिए आपको यात्रा करने से पहले पानी पीना चाहिए ताकि मलत्याग में कठिनाई न हो।
- ऐसे में फाइबर युक्त आहार लें साथ ही डिहाइड्रेशन से बचें।
- इसके लिए आपको प्रोबायोटिक फूड्स खाने चाहिए।
- यात्रा के दौरान कब्ज या मलत्याग में होने वाली कठिनाओई से बचने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए।