आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपको अपनी सेहत के प्रति जरा सा भी लापरवाह नहीं होना चाहिए। आज के दिन आपको दिनभर हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
वृषभ मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको सेहत के प्रति एक रेजोल्युशन लेकर नियमित तौर पर वर्कआउट और एक्सरसाइज की शुरुआत करनी चाहिए। इसके लिए आपको दिनभर में भरपूर नींद लेने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
मिथुन मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक क्षमता को पहचानकर उसका इस्तेमाल प्रभावी ढंग से करना चाहिए। इसे अपने करियर और हेल्थ की दिशा में लगाएं। अन्य चीजों से भ्रमित होने से बचें।
कर्क मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज आपकी राशि के लोगों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता को पहचानकर उसे आगे बढ़ाना चाहिए साथ ही आप अपनी फिटनेस की आदत को हमेशा जारी रख सकते हैं।
सिंह मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप अपने डेली रूटीन में फलों, हरी सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। इससे शारीरिक क्षमता बढ़ेगी साथ ही साथ आपको पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।
कन्या मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन इस राशि के लोगों को अपना शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे आपकी और आपके प्रियजनों की भलाई को बढ़ावा मिलेगा। आपका मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस बहुत बढ़िया है।
तुला मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन काफी उर्जावान हो सकता है। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने खानपान और जीवनशैली को दुरुस्त रखने की जरूरत है।
वृश्चिक मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन अच्छी सेहत पाने का आपके पास अच्छा मौका है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने के साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
धनु मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
इस राशि के लोगों को अपने आहार में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए क्योंकि वे आपको और आपके परिवार को लाभ पहुंचा सकते हैं। अपनी गति से चलें या दौड़ें। इससे आपकी शारीरिक क्षमताएं बेहतर होंगी।
मकर मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको अपने दोस्तों को स्वस्थ फिटनेस दिनचर्या में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसे में खुद भी जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें साथ ही साथ अपने दोस्तों और परिवार को भी इससे बचाएं।
कुंभ मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपकी सहनशक्ति उम्मीद से कहीं ज़्यादा रहेगी। यदि आप अपने शरीर की बात सुनेंगे तो आप महान कार्य करेंगे। इसके लिए नियमित तौर व्यायाम करने के साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
मीन मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको अपनी फिटनेस के प्रति ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इसके लिए आपको फिटनेस के प्रति नए लक्ष्य बनाकर उन्हें हांसिल करने के प्रति कार्य करना चाहिए।