स्वस्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिल की बीमारियों का सीधा संबंध कोलेस्ट्रॉल से है। कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त (Fatty) तत्व है जिसका उत्पादन लीवर करता है। यह शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन इसके बढ़ जाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाते समय सावधान रहें क्योंकि हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल और खराब कोलेस्ट्रॉल दोनों ही पाए जाते हैं। अपने खानपान में थोड़ा सा बदलाव करके आप शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। हम आज आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी फलों के बारे में जिनका सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
नींबू
नींबू में विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करके एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करते हैं। ये दिल की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए भी उपयोगी है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है।
टॉप स्टोरीज़
अमरूद
अमरूद फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर वाले आहारों को खाने से कोलेस्ट्रॉल घटता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। रिसर्च के मुताबिक अमरूद का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है और इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। अमरूद एक हाइपोग्लाइसेमिक फल है, यानी इसमें शुगर की मात्रा कम पाई जाती है।
इसे भी पढ़ें:- अखरोट खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम, जानें कब और कितना खाना चाहिए?
सेब
सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है, जो एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है। ये रक्त में कोलेस्ट्राल का स्तर घटाने में मददगार होता है और शरीर के लिए एंटी बैक्टीरियल की भूमिका निभाता है।
अंगूर
अंगूर खून में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाता है, जो खून को जमने से रोकता है और हार्ट अटैक के खतरे को दूर करता है। धमनियों में रक्त के थक्के जम जाने के कारण भी हार्ट अटैक आ सकता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण oxidation को रोकता है, और दिल के दौरे की संभावना को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें:- ये 3 फल और 3 सब्जियां खाने से मिलती है ताकत, खिलाड़ी और एथलीट्स जरूर खाएं
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। इसके खट्टे-मीठे स्वाद के कारण बच्चों को ये खूब पसंद आती है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एलाजिक एसिड और फ्लेवोनोइड नामक तत्व एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर हृदय रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी और फॉलेट पाया जाते हैं जो दिल के बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
तरबूज
तरबूज खाने में काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी और पानी भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। चूंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम तथा पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
नारंगी या संतरा
नारंगी में फाइबर, विटामिन सी, फॉलेट और पोटैशियम के साथ-साथ फ्लेवोनॉइड्स, एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉलिक पाये जाते हैं, जो शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स के रूप में काम करते हैं। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा को कम करने में हमारी मदद करता है। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस और दिल के दौरे या स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi