
हाथों से मेहंदी के दाग को हटाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान उपायों से अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
हाथों पर मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन शायद ही किसी महिला को ना पसंद हो। मेंहदी के डिजाइन की खूबसूरती और मनमोहक खूशबू शायद सभी को पसंद है। भारतीय संस्कृति में हर एक तीज-त्यौहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। हमारे देश में खासतौर पर शादियों के सीजन में मेहंदी लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। मेहंदी शुरुआत में जब अपना रंग छोड़ता है, तो देखने में काफी खूबसूरत लगती है। लेकिन जब यह हमारे हाथों से छूटने लगती है, तो हाथों पर दाग के समान लगने लगती है। क्योंकि छूटते समय हाथों पर मेहंदी के हरे और काले धब्बे नजर आने लगते हैं, जो देखने में काफी ज्यादा खराब लगते हैं। अगर आपको भी छूटते मेहंदी के हाथ अच्छे नहीं लगते हैं, तो परेशान ना हों। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसी समस्या से निजात पाने के उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों से आप सिर्फ 1 दिन में अपने हाथों से मेहंदी के दाग छुड़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान उपायों (Mehnadi Stain Remove tips) के बारे में-
क्लोरीन से हटाएं मेहंदी के दाग (Remove Mehndi Stain with Clorine)
हाथों पर छूटते मेहंदी के दाग को साफ करने के लिए क्लोरीन बेहतरीन उपाय है। इससे प्राकृतिक तरीके से आपके हाथों से मेहंदी के दाग साफ हो जाएंगे इसके लिए एक बर्तन में पानी लें। इसमें 1 चम्मच क्लोरीन मिक्स करें। अब करीब 5 मिनट तक अपने हाथों को इस पानी में डुबोकर रखें। इसके बाद अपने हाथों को साफ कर लें। इससे आपके हाथों से मेहंदी के दाग अच्छे से साफ हो जाएंगे।
ऑलिव ऑयल है बेहतरीन विकल्प (Use Olive oil for remove Mehndi Stain)
शरीर को स्वस्थ रखने में ऑलिव ऑयल काफी मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने स्किन की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह मेहंदी के दाग को साफ करने में आपके लिए बेहतरीन ऑयल हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। इस ऑयल को कॉटन वॉल की मदद से अपने हाथों पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों को धो लें। इससे आपके हिना के दाग साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें - मेकअप के बाद स्किन पर हो रहे हैं रैशेज और खुजली? इन घरेलू उपायों से पाएं तुरंत राहत
बेकिंग सोडा से करें हिना के दाग को साफ (Baking Soda for Mehndi Stain)
बेकिंग सोड के इस्तेमाल से आप गहरे से गहरे दाग को साफ कर सकते हैं। हाथों से हिना के दाग को हटाने के लिए 1 कटोरी में 3 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें 1 नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने हाथों पर अच्छे से रगड़ें। करीब 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों को साफ कर लें। इससे आपके हाथ बेहतरीन तरीके से साफ हो जाएंगे।
आलू का जूस नही है किसी से कम (Potatoes Juice)
स्किन के लिए आलू का जूस एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में कार्य करता है। इसके इस्तेमाल से हाथों पर मेहंदी का दाग 1 दिन में साफ हो जाएगा। इसके लिए आलू के जूस को अपनी हथेली पर रगड़ें। 10 मिनट सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करने से आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - इन 3 उबटन से स्किन पर आएगा निखार, जानिए आपकी स्किन पर कौन सा उबटन करेगा सूट
ब्लीचिंग पाउडर से हटाएं मेहंदी के दाग (Bleeching Powder)
हाथों से मेहंदी के दाग को हटाने में ब्लीचिंग पाउडर काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए सिर्फ आपको मेहंदी के दाग पर ब्लीचिंग पाउडर की एक मोटी परत लगानी है। इसके बाद कुछ मिनट के लिए इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराने से मेहंदी के दाग साफ हो जाएंगे।
Read More Article On Skin Care In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।