हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम, अच्छी नींद आएगी और रहेंगे स्वस्थ

अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं और अपनी लाइफस्टाइल को सुधारना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले ये 5 जरूरी आदतें अपनाएं। इन्हें अपनाने के बाद आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी और आप ज्यादा शांति के साथ पूरी रात सो पाएंगे।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Oct 05, 2019 15:45 IST
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम, अच्छी नींद आएगी और रहेंगे स्वस्थ

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

क्या आप जानते हैं कि अच्छी नींद आपकी जिंदगी के लिए कितनी जरूरी है? अगर आप रोजाना अच्छी और भरपूर नींद लेते हैं, तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। मगर अच्छी नींद के लिए आपको अपना एक बेड टाइम रूटीन बनाना पड़ेगा। आमतौर पर हममें से ज्यादातर रात में सोते समय कई गलतियां करते हैं, जिसके कारण न तो नींद अच्छी आती है और न ही सोने के बाद शरीर की थकावट कम होती है। नींद हमारी लाइफस्टाइल का एक बड़ा महत्वपूर्ण भाग है। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल को सुधारना चाहते हैं, तो सोने से पहले ये 4 काम जरूर करें।

रात का खाना जल्दी खाएं

अगर आप जिंदगी भर स्वस्थ रहना चाहते हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे- मोटापा, डायबिटीज और अनिद्रा से बचना चाहते हैं, तो आपको रात का खाना हमेशा सोने से 2-3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। दरअसल आपके खाने को पूरी तरह पचने में 2-3 घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा यह भी जानने की बात है कि आपके सोने के बाद धीरे-धीरे आपके शरीर के अंग भी आराम करने लगते हैं और कुछ जरूरी अंगों को छोड़कर बाकी अंग काम बंद कर देते हैं, जिनमें से एक पाचनतंत्र भी है। इसलिए रात का खाना हमेशा सोने से 2 घंटे पहले जरूर खा लें।

इसे भी पढ़ें:- लाइफ में खुश रहना है तो हमेशा याद रखें ये 5 टिप्स, हर मुश्किल होगी आसान

रात का खाना हल्का खाएं

आपको रात का खाना हमेशा हल्का खाना चाहिेए। अगर आप रात में भारी खाना खा लेते हैं, तो इसे पचने में बहुत समय लगता है। इसलिए रात का खाना ऐसा होना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। हल्का भोजन करने से आपका खाना पचाने के लिए आपके पाचनतंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है, जिससे शरीर काफी रिलैक्स रहता है। इशके अलावा अगर आप गरिष्ठ खाना खा लेते हैं, तो आपको पेट भारी-भारी लगता है, जिसके कारण जल्दी नींद नहीं आती है।

बिस्तर पर जाने से पहले हाथ-पैर धोएं

अगर आप गहरी और अच्छी नींद चाहते हैं, तो बिस्तर पर जाने से पहले अपने हाथ-पैर को ठंडे पानी से धो लें। हाथ-पैर में ठंडे पानी के स्पर्श से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और नर्व्स रिलैक्स हो जाती हैं। इसलिए आप ज्यादा गहरी और शांत नींद सोते हैं।

इसे भी पढ़ें:- फालतू की टेंशन और स्ट्रेस को दूर भगाएंगे ये 10 आसान तरीके, आजमाएं और पाएं दिमागी तनाव से छुटकारा

रिलैक्स होकर लेटें

रात में बिस्तर पर पहुंचते ही अपनी सभी चिंताएं छोड़ दें। इसके लिए सोने से 20 मिनट पहले 1 ग्लास पानी पिएं। अब अगले दिन के बारे में चिंता करना छोड़ दें और बीते दिन के बारे में सोचना बंद कर दें। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि अगर आप गाने सुनना पसंद करते हैं, तो कोई मनपसंद गाना हेडफोन पर लगाएं और आंखें बंद कर लें। अगर आपको पढ़ने का शौक है, तो अपनी पसंद की किताब के 2-3 पन्ने पढ़ें और फिर आंखें बंद करके लेट जाएं। इससे आपका दिमाग धीरे-धीरे रिलैक्स हो जाएगा।

सोने से पहले गैजेट्स को कहें न

अक्सर लोग सोने से पहले देर तक मोबाइल स्क्रॉल करते रहते हैं और चैटिंग, वीडियोज देखने या ब्राउजिंग में लगे रहते हैं। कुछ लोगों की आदत ये भी बोती है कि वो सोते समय टीवी देखते हैं या लैपटॉप मूवी/सीरीज देखते हैं। अगर आपमें भी इनमें से कोई आदत है, तो समझ लीजिए कि आपको लंबे समय में अनिद्रा (इन्सोम्निया) नामक बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा है। इसलिए अगर आप शांत और अच्छी नींद चाहते हैं, तो सोने से पहले 30 मिनट ही अपने सभी गैजेट्स को बंद कर दें और अपने से दूर रख दें और पेशाब करके ही लेटें।

Read more articles on Mind & Body in Hindi

Disclaimer