सुबह उठने के बाद न भूलें ये 5 काम, हमेशा रहेंगे स्वस्थ और सेहतमंद

दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। सुबह उठकर ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत सामान्यतः मलत्याग के बाद नहाने और फिर नाश्ते से करते हैं। मगर यदि आप अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव करें और सुबह उठने के बाद 5 टिप्स अपना लें, तो आपका शरीर जिंदगी भर स्वस्थ रहेगा और आप कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठने के बाद न भूलें ये 5 काम, हमेशा रहेंगे स्वस्थ और सेहतमंद

दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। सुबह उठकर ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत सामान्यतः मलत्याग के बाद नहाने और फिर नाश्ते से करते हैं। मगर यदि आप अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव करें और सुबह उठने के बाद 5 टिप्स अपना लें, तो आपका शरीर जिंदगी भर स्वस्थ रहेगा और आप कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे। दरअसल आपकी गलत आदतें धीरे-धीरे आपके अंगों को बूढ़ा बनाती हैं, यही कारण है कि जो लोग सुबह से ही अपनी सेहत पर ध्यान देते हैं, वो लंबे समय तक जवान और सेहतमंद रहते हैं। आइए आपको बताते हैं 5 आदतें, जिनसे आप कर सकते हैं अपने दिन की शुरुआत।

तय समय पर ही उठें

रात को सोने से पहले आप तय करते हैं कि आप सुबह 6 बजे उठेंगे। इसके लिए अलार्म भी सेट करते हैं। मगर सुबह उठते ही ज्यादातर लोग अलार्म बंद कर देते हैं या स्नूज मोड पर डाल देते हैं। 5-10 मिनट ज्यादा सोने की ये आकांक्षा आपके पूरे दिन को आलस और थकान से भर देती है। तय समय से ज्यादा सोने के बाद भी उठने के बाद आपका मूड खराब रहता है, जिसका असर दिन में आपके सभी कामों पर पड़ता है। अतः सुबह का अलार्म बंद करने के तुरंत बाद उठें। पांच मिनट और कहकर दोबारा सो न जाएं।

इसे भी पढ़ें:- याद करने की क्षमता और एकाग्रता बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

पानी पिएं

आप सुबह उठते ही पानी से कुल्ला करें और फिर 2 ग्लास पानी पिएं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो गुनगुना पानी पिएं। पानी पीने से सुबह आपका पेट साफ होता है और पूरा शरीर हाइड्रेट हो जाता है, जिससे सभी अंग पूरे दिन काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अगर आप फ्लेवर्ड पानी पीना चाहती हैं तो इसके लिए आप उसमें नीबू और शहद मिला सकती हैं। यह पानी आपको पतला होने में भी मदद करेगा।

हवा में टहलें

ज्यादातर लोग कहेंगे कि सुबह उनके पास टाइम नहीं होता है इसलिए वो टहल नहीं सकते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर सुबह उठते ही अपने रोजमर्रा की जीवनशैली में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन यह कोई समझदारी नहीं है। थोड़ा पहले उठें या सच में समय नहीं है, तो 10-15 मिनट ही टहलें मगर सुबह उठते ही कुछ देर हवा में टहलने के लिए निकलें। फेफड़े हमारे सांस खींचने और जिंदगी के लिए एक जरूरी अंग हैं। अगर आप रोज सुबह थोड़ी देर टहलते हैं, तो फेफड़े जिंदगीभर स्वस्थ रहते हैं और शरीर में शुद्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। इस दौरान आप हवा, सूरज की रोशनी के संपर्क में आएंगे।

इसे भी पढ़ें:- ज्यादा काम के कारण बढ़ रहा है 'मेंटल प्रेशर', तो इन 5 तरीकों से लाएं जीवन में संतुलन

एक्सरसाइज करें

जरूरी नहीं है कि नियमित एक्सरसाइज ही करें। अगर समय का अभाव है तो आप इसके लिए स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको आधे घंटे एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। जैसे ही शरीर स्ट्रेच फील हो, आप इसे करना बंद कर दें और रेगुला लाइफस्टाइल में लौट जाएं।

डायरी में दिन के लक्ष्य लिखें

अगर आपने रात को कोई ऐसा सपना देखा है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं, तो उसे भूल जाने के पहले सुबह उठते ही डायरी में लिख डालें। इसके अलावा दिनभर आपको क्या काम करना है और कितने समय में करना है, इसका खाका बनाएं। कोई आइडिया, कोई विचार, कोई ख्याल भी आप अपनी डायरी में लिख सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Mind & Body in Hindi

Read Next

याद करने की क्षमता और एकाग्रता बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Disclaimer