दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो अकेला में गुनगुनाता ना हो। जब हम कहीं पार्टी में जा रहे होते हैं या फिर तैयार होते हैं तो गुनगुनाने लगते हैं। लेकिन वास्तव में गायिका का गुण बहुत कम लोगों में ही होता है। कुछ लोगों की आवाज तो अच्छी होती है लेकिन उन्हें ये पता नहीं होती कि वे ऐसा क्या करें कि सिंगर बन जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप रॉकिंग और जबरदस्त सिंगर बन सकते हैं।
सिंगर बनने के लिए क्या करें?
1) अगर आपको ये पता लगाना है कि आप कैसा गाते हैं तो और आपकी आवाज सुन कर लोग कैसा एक्सप्रेशन देंगे तो आप अपनी आवाज को रिकॉर्ड करके खुद सुनें। आपको पता चल जाएगा कि अभी और कितने रियास की जरूरत है।
सांस की समस्याओं के उपचार के लिए सिंगिंग थेरेपी
2) आईने के सामने पूरे आत्मविश्वास के खडे हों और गाना गाएं। ये सोचकर कि आप किसी प्लेटफॉर्म पर गा रहे हैं। इससे आपके अंदर की झिझक बाहर आएगी।
3) अगर आपको ऐसा लगता है कि आप ठीक-ठाक गा लेते हैं तो अपनी आवाज को बेशक फोन में रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को भेजें। उनसे पूछे कि उन्हें आपकी आवाज कैसी लगी। इससे आपको हकीकत पता चलेगी।
4) छोटे-छोटे शोज और फैमिली फंक्शन में गाना गाएं। इससे आप लोगों की नजरों में भी आएंगे और आपके सुर भी सही होंगे।
5) रोजाना सांस और गले से संबंधित योग और व्यायाम करें।
क्या ना करें?
!) अपनी आवाज को मधुर और सुरीला बनाने का सबसे बड़ा मंत्र है अपने आहार को संतुलित रखना। फास्टफूड को जितना हो सके नजरअंदाज करें।
2) आईसक्रीम का सेवन कम करें।
चंगा रहना चाहते हैं तो थोड़ा गाते-गुनगुनाइते रहिये!
3) गाना गाने से पहले कभी दूध ना पीएं। इससे गले में खराब पैदा होती है।
4) धूम्रपान ना करें। इससे आपके फेफड़े खराब होते हैं। और आवाज भी प्रभावित होती है।
5) अपना विश्वास और हिम्मत कभी ना हारें। अभ्यास करते रहें। एक दिन सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image source- getty
Read More Articles on home remedies in Hindi