जूस पीना है पसंद तो ट्राई करें ये 5 सबसे हेल्दी जूस, सेहत के लिए हैं फायदेमंद

कुछ लोगों को जूस पीना बहुत पसंद होता है। हालांकि बहुत सारे लोग बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद जूस पीते हैं मगर ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं और मोटापा बढ़ाते हैं। अगर आप सचमुच सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो पैकेट वाला नहीं बल्कि ये 5 तरह के हेल्दी जूस पिएं, जिससे आपके शरीर को ढेर सारे फायदे मिलेंगे। इन जूस में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो आपके सेहत को अच्छा बनाते हैं और आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जूस पीना है पसंद तो ट्राई करें ये 5 सबसे हेल्दी जूस, सेहत के लिए हैं फायदेमंद


कुछ लोगों को जूस पीना बहुत पसंद होता है। हालांकि बहुत सारे लोग बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद जूस पीते हैं मगर ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं और मोटापा बढ़ाते हैं। अगर आप सचमुच सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो पैकेट वाला नहीं बल्कि ये 5 तरह के हेल्दी जूस पिएं, जिससे आपके शरीर को ढेर सारे फायदे मिलेंगे। इन जूस में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो आपके सेहत को अच्छा बनाते हैं और आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से जूस हैं सबसे सेहतमंद।

संतरे का जूस

संतरे के जूस में विटामिन सी और फाइबर भरपूर पाया जाता है। ये जूस आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मोतियाबिंद और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है। संतरे के जूस में कई शक्तिशाली एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं, जो आपको फेफड़े के कैंसर और मोतियाबिंद जैसे नेत्र रोगों से बचाने का काम करता है। विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। गर्भवती महिलायें यदि इसका सेवन करें, तो इससे भ्रूण पर सकारात्‍मक असर पड़ता है। संतरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में होते है, इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए अच्छा है।

इसे भी पढ़ें:- सुबह और शाम के नाश्ते में खाएंगे ये 8 स्नैक्स, तो हमेशा रहेंगे सेहतमंद

अनार का जूस

अनार विटामिन्स का बहुत अच्छा स्रोत है, इसमें विटामीन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलिक एसिड भी होता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट, एंटी वायरल की विशेषता पाई जाती है। इसमें पाये जाने वाले विटामिन सी और दूसरे एंटीऑक्‍सीडेंट संक्रमण होने से बचाते हैं। इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जिससे उच्च रक्तचाप और एनीमिया का खतरा कम होता है। हीमोग्लोबिन की कमी में अनार का सेवन अच्छा माना जाता है, मगर डायबिटीज के रोगी इसे न लें। गर्भवती स्त्रियों को अनार का जूस ज़रूर पीना चाहिए। यह गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद होता है।

सबसे बेहतर होता है सब्जियों का मिक्स जूस

सभी जूस में अगर सबसे सेहतमंद और फायदेमंद जूस की बात करें, तो फलों और सब्जियों के मिश्रण से बना मिक्स जूस सबसे बेहतर है। गाजर, खीरा, चुकंदर, नींबू, पुदीना, आंवला, टमाटर, लौकी और हरी पत्‍तेदार सब्जियां, जैसे पालक और फूल गोभी आदि का जूस मिलाकर पियें। इसमें आप विभिन्‍न सब्जियों के फायदे एक साथ उठा सकते हैं। यह जूस आपको सूजन से बचाता है, त्‍वचा साफ रखता है और शरीर को संतुलित बनाये रखता है। इसके साथ ही यह आपको अतिरिक्‍त वजन से छुटकारा भी मिलता है। इस जूस का नियमित सेवन करने से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:- वजन घटाना है तो प्रोटीन फूड्स के साथ खाएं ये 6 हेल्दी चीजें, रहेंगे स्वस्थ

अनानास का जूस

अनानास का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। अनानास के जूस में पाए जाने वाले विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एक स्टडी के मुताबिक अनानास के जूस में कई ऐसे तत्व होते हैं जो हड्डियों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इस जूस को नियमित पीने से हड्डियों के दर्द और आंखों को होने वाली कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। अनानास के जूस में बीटा-कैरोटिन और विटामनन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस जूस को पीने से अस्थमा का खतरा भी कम हो जाता है। इस जूस में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जिससे अर्थराइटिस से होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

टमाटर का जूस भी है फायदेमंद

टमाटर जूस आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व लायकोपेन से भरपूर होता है। इससे पेट और फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम होता है। इसके साथ ही यह अग्नाशय, कोलोरेक्टल, मौखिक, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के खतरे को भी कम करता है। यह भी माना जाता है कि लायकोपेन फेफड़ों और दिल को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Helthy Diet in Hindi

Read Next

वर्किंग महिलाओं के लिए ये है परफेक्ट डाइट चार्ट, मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

Disclaimer