डेयरी उत्पादों से बने स्वादिष्ट चीज आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह आपके हड्डियों को मजबूत बनाता है क्योंकि इसे कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आजकल डेयरी उत्पादों जैसे कि दूध, दही, पनीर, मक्खन, और चीज़ इसका इस्तेमाल लगभग हर फास्टफूड में होता है। लेकिन इनमें मौजूद कैलोरी और फैट के वजह से अक्सर लोग चीज़ खाने से बचते हैं। इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसमें प्रोटीन, विटमिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन K-2 जैसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटमिन-बी और विटमिन-डी भी भरपूर मात्रा में होता है। कई अध्ययनों के अनुसार चीज और अन्य डेयरी उत्पाद आपके दांतों को कैविटी से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसका सीमित मात्रा में सेवन करना स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
कैविटी से बचाव
चीज दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसे कैल्शियम और फास्फोरस का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है जो मजबूत दांतों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। इसमें लैक्टोज की मात्रा काफी कम होती हैजिससे दांतों को कोई नुकसान नही पहुंचता है। इसे खाने से दांतों की सड़न भी कम होती है और ये दांतों को खराब होने से बचाता है।
कैंसर में मददगार
चीज खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन ये बात कम लोगों को ही पता होगा कि इसके नियमित सेवन से कैंसर होने का खतरा भी कम होता है। पनीर में संयुग्मित लिनोलिक एसिड (Conjugated Linoleic Acid) और स्फिंगोलिपिड्स पाये जाते हैं जो कैंसर की रोकथाम में बहुत मददगार होते हैं। इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के कार्यों को बनाए रखता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है।
वजन बढ़ने में फायदेमंद
इसमें प्राकृतिक वसा पाया जाता है जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद करता है। कुछ चीजों में फैट की मात्रा कम होती है जो आपके शरीर के वजन को संतुलित रखने में भी मददगार होते हैं। इसके अलावा ये मांसपेशियों के वजन और हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी आपकी मदद करता है। इसमें वसा, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है।
इसे भी पढ़ें: भरपेट और मनपसंद खाना खाकर भी घटाएं तेजी से वजन, जानें अंतराल उपवास (Intermittent Fasting) के फायदे
हड्डियों के लिए फायदेमंद
चीज हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जैसे कि विटामिन K, फास्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस होता है। ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए और हड्डियों को भी मजबूत बनाने के लिए आपके लिए चीज का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने से चिंतित हैं तो रोजाना खाएं गाय का घी, इसके सेवन से मिलेंगे ऐसे 5 अन्य फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्वस्थ बनाता है और इसमें ऐसे यौगिक मौजूद हैं जो इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को बामारियों का खतरा भी कम होगा। इसे खाने से शरीर को विटामिन सी ज्यादा मात्रा में मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रॉग होगी।
लेखक: धीरज सिंह राणा
Read more articles on Diet & Nutrition in Hindi
Read Next
पाचन क्रिया को दुरूस्त और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती है बाजरे की खिचड़ी, जाने बनाने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version