कुछ लोगों को रात-रात भर नींद नहीं आती है। पर्याप्त नींद न पूरी होने के कारण आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं। आमतौर पर लोगों की खाने-पीने की गलत आदतें और जीवनशैली ही नींद न आने का मुख्य कारण होती हैं। इसके अलावा कई बार हार्मोनल बदलावों के कारण भी व्यक्ति को कम नींद आती है। सामान्यतः एक वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 6-7 घंटे जरूर सोना चाहिए, जबकि बुजुर्गों को 8-9 घंटे सोना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ ऐसे आहार हैं जिनका सेवन रात में करने से आपकी नींद खराब हो सकती है और आप स्लीप एप्निया के शिकार हो सकते हैं।
जरूरत से ज्यादा खाना खा लेना
रात में नॉनवेज आहार न खाएं या बहुत कम खाएं क्योंकि इन्हें पचाने में ज्यादा समय लगता है। इसके अलावा ध्यान रखें कि सोने से 2 घंटे पहले रात का भोजन जरूर कर लें। सोने से पहले अगर आप वेज फूड भी खाते हैं तो हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। जैसे - गेंहू के आटा के फुल्के, खिचड़ी। ज्यादा भारी भोजन करने से आपको ही पेट सम्बन्धित समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:- क्या फर्टिलाइजर के कारण हरी सब्जियों और अनाजों से बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, जानें सच्चाई
आइसक्रीम
सोने से पहले आइसक्रीम न खाएं। आइसक्रीम में फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में जाकर एकदम से हिट करती है और ऊर्जा का संचार होने लगता है, इस वजह से नींद का गायब होना स्वाभाविक है।
कैफीन (चाय-कॉफी) वाले आहार
कभी भी रात को सोने से पहले कॉफी ना पिएं। इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। इसे पीने से पहले तो नींद समय पर आएगी ही नहीं और अगर आ भी जाएगी, तो बार- बार डिस्टर्ब होगी। दरअसल, कैफीन आपकी नींद उड़ाने का काम करेगी।
इसे भी पढ़ें:- आपके शरीर का 'सेंट्रल कंट्रोलर' है आपका लिवर, जानें इसका काम और कैसे रखें स्वस्थ
एल्कोहल का सेवन
रात में शराब पीने की आदत बहुत लोगों की होती है, उन्हे ऐसा लगता है इससे उन्हे अच्छी नींद आती है, लेकिन यह गलत है। शराब पीने से उनकी नींद आने की नैचुरल प्रक्रिया पर नकारात्मक असर पड़ता है। शराब पीकर सोने पर आपको वह सुबह उठकर सामान्य दिनों जैसी स्फूर्ति और ताजगी नहीं मिलती है। वहीं कई बार शराब के नशे में होश नहीं रहता है जिसे लोग बढि़या नींद समझ बैठते हैं।
डार्क चॉकलेट न खाएं
डार्क चॉकलेट में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपके शरीर को एकदम से बूस्ट अप कर देती हैं। वहीं कई बार डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन भी मिला होता है जो दिल को तेजी से धड़काने का काम और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है, ऐसे में सोना थोड़ा मुश्किल होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Other Diseases in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version