इन दिनों मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल का असर लोगों की आंखों पर पड़ रहा है। जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण लोगों की आंखें कमजोर हो रही हैं या भविष्य में कमजोर हो सकती हैं। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद हैं इसलिए मोबाइल, लैपटॉप, टीवी जैसे स्क्रीन वाले गैजेट्स पर लोग ज्याादा समय बिता रहे हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट और डायटीशियन रिजुता दिवेकर ने ऐसे ही लोगों के लिए 5 फूड्स की एक खास लिस्ट जारी की है, जो आंखों की रोशनी को बचाए रखने में और आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। रिजुता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि रंगीन फल और सब्जियां आंखों के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 5 फूड्स भी बताए। आइए हम आपको बताते हैं कि ये फूड्स आपके लिए क्यों फायदेमंद हैं।
आम (Mango)
गर्मियां आ गई हैं और आम का सीजन आने वाला है। ज्यादातर लोगों को आम खाना पसंद होता है। इसलिए इस सीजन में खूब आम आइए क्योंकि आम आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम में बीटा कैरोटीन होता है। ये एक ऐसा तत्व है, जो फ्री-रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को रोकता है और आंखों की पतली-महीन कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसके अलावा बीटा-कैरोटीन वाले आहारों के सेवन से मोतियाबिंद होने का खतरा भी कम होता है। इस तत्व के अलावा भी आम में ढेर सारे पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें:- 5 साल तक के बच्चों के लिए खतरनाक है 1 घंटे से ज्यादा टीवी और मोबाइल का प्रयोग: WHO
काजू (Cashew)
नट्स में काजू का सेवन भी आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। काजू में एक खास एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे ज़िया ज़ैन्थिन (Zea Xanthin) कहते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रेटीना द्वारा सीधे अवशोषित किया जाता है और आंखों की कई रोगों से रक्षा करने के साथ-साथ दृष्टि को लंबी उम्र तक बनाए रखने में मदद करता है। काजू ही नहीं, काजू फल (Cashew Fruit) का सेवन भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
View this post on Instagram
परवल और करेला (Padwal or Karela)
परवल और करेला दो ऐसी सब्जिया हैं, जो आमतौर पर हर सीजन में मिल जाती हैं। परवल में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्ऱॉल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा ये खून को साफ करने और कब्ज को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है। वहीं करेला भी कई बड़ी बीमारियों से बचाने में फायदेमंद माना जाता है। परवल और करेला दोनों की सेवन आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और दूसरे रोगों से रक्षा करने के लिए अच्छा है। इसलिए अपनी सब्जियों की लिस्ट में इन्हें भी शामिल करें।
इसे भी पढ़ें:- उम्र बढ़ने के साथ पढ़ने-लिखने में आ रही है परेशानी, तो हो सकती है ये बीमारी
शकरकंदी (Sweet Potato)
शकरकंदी यानी स्वीट पोटैटो को आंखों के लिए अच्छा और फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन दोनों ही तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही तत्व गाजर में भी पाए जाते हैं, इसलिए गाजर को भी आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। शकरकंदी में पाया जाने वाला एंथोसायनिन (anthocyanin) नाम का एंटीऑक्सीडेंट आंखों को सामान्य संक्रमण से, सूजन से भी बचाता है।
रागी (Ragi)
रागी एक कम लोकप्रिय अनाज है, मगर ये इतने सारे गुणों से भरपूर होता है कि इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। डायबिटीज रोगियों को शुगर कंट्रोल करने में रागी के आटे को काफी अच्छा माना जाता है। डायबिटीज का असर आंखों पर भी पड़ता है और रागी में मौजूद पोषक तत्व आंखों को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रागी में खास पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो आंखों को मोतियाबिंद से बचाते हैं, इसकी रोशनी बढ़ाते हैं और आंखों की लंबी उम्र तक देखने की क्षमता बनाए रखते हैं।
Read More Articles on Healthy Foods in Hindi
Read Next
Lockdown: कंगना रनौत ने घर पर बनाया ग्रीन डिटॉक्स जूस, आप भी जानें इसकी रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version