सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें आंखों में दिखने वाले ये 5 लक्षण, हो सकता है आंखों को नुकसान

आंखों में अगर क‍िसी भी तरह के संकेत नजर आएं जो सामान्‍य न हो तो समझ जाइए क‍ि आपकी आंखें बीमारी की चपेट में आ गई हैं 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Mar 04, 2021 15:39 IST
सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें आंखों में दिखने वाले ये 5 लक्षण, हो सकता है आंखों को नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

बीमार आंखों का पता कैसे चलता है? आंखों में लालपन, सूजन, दर्द, परछाई द‍िखना, धुंधलापन ये कोई आम लक्षण नहीं हैं। ये लक्षण बताते हैं क‍ि आपकी आंखें क‍िसी बीमारी का श‍िकार हैं। कई लोगों को आंखों में सर्जरी के बाद सूजन, लालपन के लक्षण द‍िखते हैं ज‍िन्‍हें नजरअंदाज ब‍िल्‍कुल नहीं करना चाह‍िए। आपको आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए समय-समय पर आंखों का चेकअप करवाते रहना चाह‍िए। आंखों में दर्द होना एक कॉमन लक्षण है ज‍िसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं पर आंखों में दर्द के कारण ग्‍लूकोमा या स्‍क्रैच कॉर्न‍िया की समस्‍या भी हो सकती है।  डब्‍ल्‍यूएचओ के आंकड़ों के मुताब‍िक दुनि‍या में आंखों की बीमारी से पीड़‍ित लोगों में 80 प्रत‍िशत ऐसे केस होते हैं जो लापरवाही के चलते बीमारी का श‍िकार होते हैं। आप ऐसी गलती न करें। कोई भी लक्षण द‍िखने पर डॉक्‍टर से संपर्क जरूर करें। कुछ लक्षण पर गौर करने की जरूरत है। इन्‍हीं पर जानकारी लेने के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

serious eye diseases

1. आंखों में परछाई द‍िखना (Symptom of retina detachment)

अगर आपको आंखों में अचानक कोई परछाई नजर आए या आंखों में फ्लैश लाइट लगने जैसा अहसास हो तो समझ जाइए ये गौर करने वाला लक्षण है। ऐसा अक्‍सर तब होता है जब रेट‍िना ड‍िटैच होने लगती है। रेट‍िना आंखों में मौजूद एक नर्व लेयर है ज‍िससे द‍िमाग तक स‍िगनल पहुंचते हैं। रेट‍िना के हटने से ग्‍लूकोमा, पास की नजर कमजोर होने जैसी बीमार‍ियां हो सकती हैं। आपको तुरंत डॉक्‍टर से म‍िलना चाह‍िए।

2. एक आंख की रौशनी कम होना भी है बीमारी का संकेत (Vision loss in one eye can cause macular degenration)

low vision in one eye

अगर अचानक से आपकी एक आंख की रौशनी कम हो गई है तो समझ जाइए क‍ि आपको आंखों से जुड़ी कोई बीमार‍ी हुई है। एक बीमारी का नाम है मैक्‍युलर ड‍िजनरेशन। इस बीमारी के होने से लोगों की आंखों की रौशनी जाने लगती है। ये बीमारी ज्‍यादातर बढ़ती उम्र में होती है, रे‍ट‍िना का एक ह‍िस्‍सा ज‍िसे मैक्‍युला कहते हैं वो डैमेज होने के कारण ये बीमारी होती है। इससे आपकी आंखों में खून आ सकता है इसल‍िए डॉक्‍टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें- लैपटॉप, मोबाइल जैसे डिवाइस की स्क्रीन का आंखों पर पड़ता है बुरा असर, डॉक्टर से जानें कैसे रखें आंखों का ख्याल

3. एक आंख लाल होना (Scleritis can cause redness in eye)

redness in one eye

दो आंखें लाल होना उतनी गंभीर बात नहीं है ज‍ितना एक आंख का लाल होना। अगर आपकी दोनों आंख लाल है तो आपको कंजक्‍ट‍िवाइट‍िस हो सकता है पर अगर आपकी एक आंख लाल है तो आपको आंखों की बीमारी स्‍केलेरि‍ट‍िस हो सकती है। इस बीमारी में आंखों का एक पार्ट स्‍केलेरा में सूजन, लालपन आ जाता है। इसमें तेज दर्द भी होता है। इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। 

4. आर्टरी ब्‍लॉक होने का संकेत है धुंधलापन (Blurred vision may be a symptom of blocked artery)

आंखों में धुंधलापन एक आम समस्‍या है पर इसे हल्‍के में न लें। धुंधलेपन का कारण स‍िर्फ आंखें कमजोर होना नहीं होता। ऐसे लक्षण का कारण ग्‍लूकोमा, रेट‍िना में कोई बीमारी भी हो सकता है। इन बीमारियों का पहला लक्षण होता है नजर कमजोर होना। ये लक्षण इस ओर भी संकेत देता है क‍ि कारोट‍िड आर्टरी ब्‍लॉक हुई हो जो क‍ि आंखों तक खून को पहुंचाती है। इसल‍िए इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती न करें। 

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सो जातें हैं? डॉक्टर से जानें ऐसा करने से आंखों को होने वाले 5 नुकसान

5. सर्जरी के बाद इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज (Don't avoid these symptoms after eye surgery)

अगर आपकी आंखों की सर्जरी हुई है तो कुछ लक्षणों पर गौर करें। अगर आपको आंखों में लालपन, धुंधलापन, दर्द जैसा अहसास हो तो तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं। सर्जरी के दुष्‍प्रभाव से ऐसा हो सकता है या डॉक्‍टर आपको इसका सही कारण बताएंगे और इलाज करेंगे। सर्जरी वाली आंखों में 15 म‍िनट से ज्‍यादा लालपन या दर्द बुरे संकेत माने जाते हैं। 

ऐसे कोई भी लक्षण आपकी आंखों के ल‍िए खतरनाक हैं इसल‍िए आंखों में बदलाव महसूस होने पर तुरंत डॉक्‍टर से सलाह लें। 

Read more on Miscellaneous in Hindi

Disclaimer