अपने दिन की शुरूआत हमेशा अच्छे और हेल्दी फूड से करने चाहिए। हम ब्रेकफास्ट में कम कैलोरीज़ वाले खाने को शामिल कर सकते हैं। ऐसा खाना खाएं जिससे पेट भरा लगे और दिनभर आप एनर्जी से भरपूर रहें। आज हम आपको 5 ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका रोजाना सेवन करेंगे तो हमेशा फिट रहेंगे।
आमलेट
अंडे प्रोटीन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। कहा जाता है कि अंडे में बहुत कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन ये अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। आप चाहें तो अंडे की पीली जर्दी निकाल कर खा सकते हैं। सुबह-सुबह अंडा सेहत के लिए अच्छा होता है।
तले हुए अंडे
आप चाहें तो कम कैलेस्ट्रॉल के लिए अंडे की पीली ज़र्दी निकाल कर भुर्जी भी बना सकते हैं। ज़्यादा प्रोटीन के लिए आप उसमें चीज़ भी मिला सकते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी होता है जो कि हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा होता है। आप इसमें पालक या गोभी भी मिला सकते हैं। उसमें कुछ चीज़ डाल दें और उन्हें मिलने दें। 15 मिनट में आपका नाश्ता तैयार।
पीनट बटर, टोस्ट
पीनट बटर वैसे तो बदनाम है कि इसके फ़ैट और तेल शरीर के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन दो दिन में एक चम्मच पीनट बटर अच्छा है। इससे आपको मूंगफली के ज़रूरी फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी तेल भी मिल जाते हैं। इसके बाद आटे की ब्रेड पर आप इसे लगा कर, कुछ केले की स्लाइस और चिया बीज या सनफ्लावर बीज इस पर डाल सकते हैं। 2 मिनट में बेकफास्ट तैयार और क्या चाहिए।
दलिया
दलिया में काफ़ी फ़ाइबर होता है और ये थोड़ा भारी भी होता है। सुबह दलिया खाना अच्छा आईडिया है। आप इसमें प्रोटीन जोड़ने के लिए टॉपिंग्ज़ डाल सकते हैं, जैसे अखरोट, मूंगफली, बादाम या किशमिश। इससे आपको हेल्दी फैट मिलेंगे। आप इसमें एक रात पहले ओट्स, योगर्ट, फल, नट्स डाल कर फ़्रिज में रख सकते हैं। सुबह तक ओट्स भी खाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
स्मूदी
दिन की शुरुआत करने के लिए स्मूदी काफ़ी अच्छी होता है। आप इसे एक रात पहले बना कर फ़्रिज में रख सकते हैं और सुबह नाश्ते में पी सकते हैं। इससे आपको ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरीज़ मिलेंगी क्योंकि आप फल खा नहीं रहे बल्कि सीधे पी रहे हैं। इसमें ज़्यादा फ़ाइबर होता है। इसमें आप पानी के बदले दूध मिला कर प्रोटीन भी पा सकते हैं, जिससे आपको कैल्शियम भी मिल जाएगा। आप चाहें तो इसमें पीनट बटर, क्रश्ड बादाम, काजू, मूंगफली भी प्रोटीन के लिए डाल सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version