
आजकल लोग जहां फिटनेस के लिए अवेयर रहते हैं, वहीं दूसरी ओर एंजॉयमेंट के लिए डांस पार्टीज के लिए भी क्रेजी रहते हैं। दोनों ही चीजें एक साथ नहीं हो पाती, क्योंकि वर्कआउट सुबह तो पार्टीज रात में होती हैं। फिटनेस पार्टीज में आप वर्कआउट के साथ-साथ अपने फ्रेंड्स के साथ डांस पार्टी भी एंजॉय कर सकते हैं। इन पार्टीज की खासियत है कि आप डेढ़ घंटे के सेशन में करीब 1100 कैलोरीज रिड्यूज कर सकते हैं। फिटनेस पार्टीज का क्रेज बढ़ रहा है, जहां बच्चों से लेकर हर एज ग्रुप के लोग इसमें शामिल होते हैं और एंटरटेनमेंट के साथ फिटनेस भी पाते हैं।
कर सकते हैं 1100 तक कैलोरीज बर्न
फिटनेस पार्टी के आठ एलिमेंट्स होते हैं, जिनको फॉलो करते हुए डेढ़ घंटे का सेशन होता है। इसकी शुरुआत योगा पोजेज से होती है, फिर बॉलीवुड सॉन्ग्स, भांगड़ा मसाला सॉन्ग्स आदि पर वर्कआउट होता है। इसके बाद हिप हॉप कार्डियो, फंक्शनल ट्रेनिंग और मेडिटेशन कराया जाता है। स्टेज पर खड़े होकर इंस्ट्रक्टर्स म्यूजिक बीट्स पर एक्सरसाइज करवाते हैं। इसका मेन अट्रेक्शन लाइव डीजेइंग होता है। पार्टी में लाइव डीजे रहता है, जो कंसोल पर सॉन्ग्स प्ले करता है। पार्टी के लिए डीजे, इंस्ट्रक्टर्स और कोरियोग्राफर होना जरूरी है, जिनके इंस्ट्रक्शंस पर मेंबर्स प्रैक्टिस करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः फिट रहना है तो 25 मिनट में कीजिए ये 5 एक्सरसाइज़
हेल्दी फूड भी है जरूरी
पार्टीज में जहां तरह-तरह के स्नैक्स और ड्रिंक्स होते हैं, वैसे ही फिटनेस पार्टी में स्नेक्स की जगह हेल्दी फूड सर्व किया जाता है। इसमें स्नैक्स की जगह स्प्राउट्स, पोहा व सलाद होता है। वहीं ड्रिक्स की जगह मिल्क एंड कॉर्न फ्लेक्स दिया जाता है। फिटनेस पार्टी में ट्रैक सूट की जगह पार्टी ड्रेस पहन सकते हैं, लेकिन फुटवियर्स में स्पोट्र्स शूज कम्पलसरी हैं।
करीब 1 घंटे से ज्यादा का होता है सेशन
मॉर्निंग में डेढ़ घंटा फिटनेस पार्टी करना और 10 दिन रोजाना 30 मिनट ट्रेडमिल पर चलना बराबर है। नॉर्मल इंसान एक घंटे जॉगिंग कर 560 कैलोरीज, एक घंटा दौड़ करके 490 कैलोरीज और एक घंटा वॉक करके 245 कैलोरीज बर्न करता है। इसकी बजाय अगर डेढ़ घंटे फिटनेस पार्टी एंजॉय की जाए तो 1155 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। एक दिन में एक किलो तक लूज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः पुदीने से तेज़ होती है खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस, ये हैं इसके कई फायदे
महीना एक में करें सबसे ज्यादा वजन कम
फिटनेस पार्टी को डेली वर्कआउट में शामिल नहीं किया जाता। इसे महीने में एक बार प्रैक्टिस किया जाता है। एक बार डेढ़ घंटे के सेशन को अटेंड करने से ही फायदा होता है। फॉरेन कंट्रीज में यह बहुत पॉपुलर है। फिटनेस पार्टीज में आप डांस करते हुए वर्कआउट को एंजॉय करते हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको इसमें थकान महसूस नहीं होती और कैलोरीज सबसे ज्यादा बर्न होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version