अगर आप गुड लुकिंग हैं, स्मार्ट हैं और अपने आस-पास मौजूद कई कमिटेड लड़कों से बहुत बेहतर हैं, फिर भी सिंगल हैं, तो इसका क्या कारण हो सकता है? बहुत सारी लड़कियों से बातचीत के आधार पर बिहैवियरल एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे कारण बताए हैं, जिनके कारण अधिकतर लड़के सिंगल रह जाते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो कारण।
आप ज्यादा बातूनी हैं
अक्सर लड़कियों से पहली मुलाकात में लड़के जरूरत से ज्यादा बोलते रहते हैं। ये बात सच है कि पहली मुलाकात में आपको अपने दोस्त पर इंप्रेशन जमाने के लिए ढेर सारी बातें बतानी पड़ती हैं, जैसे- अपनी जॉब, अपने दोस्त, अपनी आदतें आदि। लेकिन ज्यादातर लड़कियों को ऐसे लड़के नहीं पसंद होते हैं, जो सिर्फ अपने बारे में बात करते हैं बल्कि ऐसे उन्हें ऐसे लड़कों का साथ पसंद होता है, जो उनकी बातें सुनें। लड़कियों का मानना है कि बातूनी लड़के उन्हें इंटरटेन करते हैं मगर उन्हें लेकर वो सीरियस नहीं होना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें:- अपनी पहली डेट पर ज्यादातर कपल्स करते हैं ये 5 गलतियां
टॉप स्टोरीज़
आप बोर करते हैं
कई बार पहली मुलाकात में कुछ लड़के लड़की के सामने अपना इंप्रेशन जमाने के लिए ज्ञान की बातें करने लगते हैं, जैसे- पॉलिटिक्स, धर्म, आध्यात्म, परंपराएं आदि। जबकि ज्यादातर लड़कियां पहली मुलाकात में ऐसी गंभीर बातों के बजाय हल्की-फुल्की और मजेदार बातें पसंद करती हैं। इसलिए आपके सिंगल रहने का कारण यह भी हो सकता है कि आप बहुत ज्यादा बोरिंग हों।
आप जल्दी पर्सनल होना चाहते हैं
ज्यादातर लड़कों को लड़कियों के पर्सनल स्पेस में झांकना अच्छा लगता है। उन्हें लगता है कि इससे वो लड़की के दिल के और ज्यादा करीब हो सकते हैं और अपनी अलग जगह बना सकते हैं। इसलिए पहली मुलाकात में कभी ऐसे सवाल न पूछें, जो बहुत ज्यादा पर्सनल हों जैसे- पिता के साथ रिश्तों में उलझाव, बचपन की कोई दुखद घटना, जबरदस्ती कुछ ऐसे सवाल करना, जिसे आपकी दोस्त आपको नहीं बताना चाहती है आदि।
इसे भी पढ़ें:- अगर आपके पार्टनर में हैं ये 5 बातें, तो गलत हो सकता है शादी का फैसला
आप शो-ऑफ करते हैं
कई बार कुछ लड़के अपना इंप्रेशन जमाने के लिए लड़कियों के सामने काफी शो-ऑफ करते हैं यानी चीजों को बढ़-चढ़ कर बताते हैं। जैसे- अपनी बाइक, अपने शूज आदि का दाम बताना या प्रभावशाली लोगों से अपने रिश्ते बताना। इसलिए लड़की से मिलते समय आप सामान्य रहें और ऐसा न सोचें कि आपकी मंहगी चीजों और मंहगे शौक जानकर वो इंप्रेस होगी।
आप एक्स की बुराई करते हैं
अक्सर नए दोस्त को इंप्रेस करने के लिए लड़के अपनी एक्स की काफी बुराई करते हैं। मगर ये बात लड़कियों को नहीं पसंद आती है। इसलिए किसी से पहली मुलाकात में अपनी एक्स के बारे में सिर्फ उतनी बात करें, जितनी जरूरी हो। आपकी ज्यादातर बातें उस लड़की के इर्द-गिर्द होनी चाहिए, जिससे आप मुलाकात करने आए हैं। इसलिए उनके बारे में सवाल पूछें और खुद के बारे में इंट्रेस्टिंग चीजें बताएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Dating Tips in Hindi