माता-पिता बनने के बाद एक कपल की लाइफ में बहुत सारे बदलाव आते हैं। उनके जीवन का एक-एक पल खुशियों से भरे होते हैं, जिसमें कई बार उनको कुछ तकलीफ का भी सामना करना पड़ता है। दरअसल, शिशुओं में होने वाले बदलाव या उनके स्वास्थ्य को लेकर पेरेंट्स अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में कई बार शिशु के पॉटी न करने की समस्या पेरेंट्स के रातों की नींद उड़ा देते हैं। शिशु को पॉटी न आने की समस्या वैसे तो आम होती है, लेकिन फिर भी पेरेंट्स इस बात को लेकर परेशान हो जाते हैं। खासकर जब 1-1 हफ्ते तक पॉटी न करें, तो पेरेंट्स बहुत ज्यादा चिंतिंत हो जाते हैं। ऐसे में आइए बैंगलोर हॉस्पिटल्स के एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और बैरिएट्रिक/मेटाबोलिक और जनरल सर्जन डॉ. संजीव शेट्टी से जानते हैं कि शिशु को पॉटी न आने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
शिशु के पॉटी न करने पर डॉक्टर के पास कब जाएं? - When To See Doctor About Baby Not Pooping in Hindi?
1. लगातार उल्टी होना
शिशु के कई दिनों तक पॉटी न करने के साथ अगर आपके शिशु को लगातार उल्टी हो रही है तो यह आंंतों में ब्लॉकेज, इंफेक्शन या अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। खासकर अगल उल्टी हरी या पीले रंग की हो तो यह एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है, जिसके होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से कसंल्ट करना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चे को बार-बार पॉटी आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, बता रहे हैं डॉक्टर
टॉप स्टोरीज़
2. 10 दिन से ज्यादा पॉटी न करना
अगर आपके शिशु ने 10 दिनों से ज्यादा समय से पॉटी नहीं की है और साथ ही उसका पेट सख्त महसूस होने लगा है, बच्चा चिड़चिड़ा महसूस कर रहा है, रो रहा है तो यह कब्ज की समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
3. पेट फूलना
कई दिनों तक पॉटी न करने के बाद अगर आपके शिशु का पेट सामान्य से ज्यादा फूला हुआ नजर आता है, छुने पर सख्त महसूस होता है और शिशु को गैस या पास करने में भी समस्या हो रही है तो इस स्ठिति में भी आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
4. दूध कम पीना
अगर आपके शिशु ने दूध पीना अचानक कम कर दिया है, उसकी भूख कम हो गई है या वो दूध पीने से पूरी तरह से मना कर रहा है, तो यह शरीर में तकलीफ या असंतुलन का संकेत हो सकता है। या फिर ये संकेत भी कब्ज के कारण हो सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज किए बिना तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु को कई दिन तक पॉटी न हो, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम
घर पर क्या करें जब बच्चा पॉटी नहीं कर रहा हो? - What To Do At Home When The Baby is Not Pooping in Hindi?
- अगर आपके शिशु ने 2 या 3 दिन से पॉटी नहीं की है तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
- गुनगुने तेल को शिशु की नाभि में डालें और हल्के हाथों से उसके पेट की मालिश करें।
- शिशु के पैरों को साइकिल चलाने जैसे मूवमेंट वाला साइकलिंग एक्सरसाइज करवाएं।
- शिशु को गुनगुने पानी से नहलाएं, इससे गट की एक्टिव हो सकता है।
निष्कर्ष
छोटे बच्चों का पॉटी न आना कभी-कभी सामान्य भी हो सकता है, लेकिन अगर इसके साथ उनके शरीर में अन्य कोई लक्षण जैसे उल्टी, भूख कम होना, पेट फूलना या लगातार 10 दिन से ज्यादा पॉटी न होना नजर आता है तो इसे हल्के में लेने से बचें। लाल चेहरा, और दर्द के साथ छोटे, सूखे छर्रे या बहुत कठोर मल पर ध्यान दें। साथ ही, मल में खून, ज्यादा चिड़चिड़ापन, वजन कम होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
Image Credit: Freepik
FAQ
7 दिन तक बच्चा शौच न करे तो क्या करें?
अगर बच्चा 7 दिन तक पॉटी नहीं करता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। खासकर अगर नवजात शिशु 6 हफ्तों से कम उम्र का है।नवजात शिशु पॉटी न करे तो क्या करें?
अगर आपका शिशु कई पॉटी नहीं करता है तो आप उसे पैरों की एक्सरसाइज करवा सकते हैं या फिर पेट की मसाज भी कर सकते हैं, जिससे उनके पेट के मल को बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।पॉटी ना आने के क्या कारण हैं?
पॉटी न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें फाइबर की कमी, पानी की कमी, शारीरिक गतिविधियों में कमी और कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है।