आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छी राह पर रहने की उम्मीद है। आज के दिन आपको अपनी पुरान स्वास्थ्य समस्याओं पर भी नजर रखना चाहिए। आज आपको शरीर में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के प्रति अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज के दिन आपको गर्मी लग सकती है। जिससे आप लू की चपेट में भी आ सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए आपको हाइड्रेट रहना चाहिए।
मिथुन
आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको जल्दी उठकर योग करना चाहिए साथ ही अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए साथ ही साथ शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज आपको किसी सीजनल फल का सेवन करना चाहिए। कोशिश करें रोजाना एक फल जरूर खाएं।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य ही सबकुछ रहना चाहिए। आज अन्य चीजों के बारे में सोचने के बजाय आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचने के साथ ही उसपर एक्शन लेने की जरूरत है।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज सुबह ठंडे पानी से नहाना चाहिए। ऐसे में आपको हल्के कपड़े पहनने हैं और धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग आज खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। आज से हेल्दी चीजें खाना आपको लॉन्ग टर्म में फायदा दे सकता है। आज आप अपने पसंदीदा फल का सेवन कर सकते हैं।
धनु
आज के दिन आप लोगों को थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। इसके लिए आप प्रोटीन युक्त डाइट लें साथ ही साथ जूस और नारियल पानी का भी सेवन करना चाहिए।
मकर
आज के दिन आपको जंक फूड बिलकुल नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से पेट में दर्द होने के साथ ही साथ डायरिया और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कुंभ
आज के दिन वर्कआउट शुरू करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस रूटीन को अपनाने से न केवल स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि पुरानी बीमारियों में आराम देखने को मिल सकता है।
मीन
आज के दिन मीन राशि के लोगों को लंबे समय तक वर्कआउट करने से बचना चाहिए। ज्यादा वर्कआउट करना आपको गर्मियों में नुकसान पहुंचा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version