आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन मेष राशि के लोगों को कुछ गलत आदतें छोड़ देनी चाहिए और नई शुरुआत करनी चाहिए। आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करके रोज किसी एक सीजनल फल का सेवन करना चाहिए।
वृषभ
आज के दिन अगर आप तनाव या एंग्जाइटी में हैं तो ऐसे में शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से आपकी समस्या कम हो सकती है। जिन लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है, वे श्वास व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं।
मिथुन
आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही साथ शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। आज के दिन आपको लू या फिर हीटवेव से बचने की आवश्यकता है।
कर्क
अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो ध्यान और योग करें। इसे करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ ही साथ अपने वाटर इनटेक का भी ध्यान रखना चाहिए।
सिंह
आज के दिन आपको सेहत को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के दिन आपको खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज आपको स्ट्रेस लेने से भी बचना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज तरल पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको बाहर की ड्रिंक पीने के बजाय घर पर बनी ड्रिंक्स पीनी चाहिए।
तुला
आपको आज के दिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लंबे समय तक टालने से बचना चाहिए। आज आपको बुरी आदतों को छोड़ना चाहिए।
वृश्चिक
वैश्विक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य में फायदा देखने को मिल सकता है। आज आपको कुछ रसीले फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज दिनभर उर्जावान महसूस हो सकते हैं। आज आपको ऑफिस या फिर घर के किसी प्रकार के भी तनाव को लेने से बचना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड सकता है।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन यह ध्यान रहे कि आज आपको बहुत ज्यादा शारीरिक श्रम करने से बचना है साथ ही साथ शरीर को हाइड्रेट रखना है।
कुंभ
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। आज के दिन आपको पुरानी बीमारियों के संदर्भ में राहत देखने को मिल सकती है।
मीन
आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। इससे शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version