
आमतौर पर जब वजन बढ़ने लगता है, तो सबसे पहले पेट के आसपास चर्बी (Belly Fat) जमा होना शुरू होती है। बाहर को निकला हुआ पेट आपकी फिटनेस को खराब करता है और देखने में खराब लगता है। अगर आप अपना वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं और चर्बी घटाकर पेट को सपाट (Flat Tummy) बनाना चाहते हैं, तो आपको एक्सरसाइज (Exercise) का सहारा लेना होगा। वजन घटाने के लिए पिलाते (Pilates) एक्सरसाइज को बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए आपको बताते हैं पिलाते के 3 आसान मू्व्स, जिनसे आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं और अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।
डबल लेग स्ट्रेट-लेग स्ट्रेच (Double-Leg Straight-Leg Stretch)
- सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को सामने की तरफ रखें।
- आपकी एड़ियां आपस में सटी हुई हों और अंगूठों से V जैसा शेप बन रहा हो।
- अपने हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाते हुए अपने सिर के पीछे रखें। इस दौरान अपने दोनों कोहनियों को खुला रखें।
- अब अपने पेट पर जोर देते हुए अपने सिर के हिस्से को ऊपर उठाएं और पैरों को भी ऊपर उठाएं।
- इस दौरान गहरी सांस लें।
- इस पोजीशन में जितनी देर रुक पाएं, रुकें और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं।
- इस एक्सरसाइज को 8-10 बार रोजाना करें।
साइड ट्विस्ट (Side Twist)
- इस एक्सरासाइज के लिए सबसे पहले दाएं करवट लेट जाएं।
- अब अपनी दाईं हथेली को जमीन पर रखें और हाथों पर वजन डालते हुए शरीर को ऊपर उठाएं।
- इस दौरान आपके दोनों पैर के पंजे जमीन पर एक दूसरे से चिपके हुए लगे रहने चाहिए।
- इसी पोजीशन में रहते हुए अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं।
- एक्सरसाइज को करते समय धीरे-धीरे सांस को अंदर खीचें।
- इस स्थिति में 5-6 सेकंड या जब तक रुक पाएं, रुकें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले वाली पोजीशन में वापस आ जाएं।
- अब इसी एक्सरसाइज को दूसरे हाथ की तरह से ट्राई करें।
- सुबह 10 मिनट का समय निकालकर 5-5 बार दोनों तरफ से ये एक्सरसाइज करने से आपके पेट पर जमा चर्बी तेजी से कम होगी।
लेग किक (Leg Kick)
- जमीन पर 4 पैर वाले जानवर की पोजीशन में खड़े हो जाएं, यानी अपनी हथेलियों, घुटनों और पंजो कों जमीन पर रखें।
- अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें।
- अब अपने दाएं पैर को ऊपर उठाते हुए कमर की सीध में 180 डिग्री पर लाएं।
- इस पोजीशन में 10 सेकंड रुकें और फिर पहले वाली पोजीशन में जाएं।
- अब यही एक्सरसाइज दूसरे पैर से भी करें।
- रोजाना सुबह 15 बार ये एक्सरसाइज करें, आपको फायदा मिलेगा।
Read more articles on Exercise Fitness in Hindi