Fri Sep 11, 2026 | 09:50 PM IST

पोर्क (Pork) खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें किन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए पोर्क

पोर्क खाने के कई फायदें हैं। रोजाना डाइट में शामिल करने के लिए डायटीशियन जानें क्या देते हैं सलाह। पोर्क को फायदों को जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल।

सुअर के मीट को पोर्क कहा जाता है। इसे व्हाइट और रेड मीट के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं और नेचुरल प्रोटीन से अपनी मसल्स को तैयार करना चाहते हैं, तो आपको  अपनी डाइट में पोर्क को शामिल करना चाहिए। इसमें मायोग्लोबिन होता है। आज के समय में जो भी लोग जिम जाते हैं या एक अच्छी बॉडी बनाने का सपना देखते हैं। वह सभी जानते हैं कि बॉडी या मसल्स बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोटीन अधिक मात्रा में लेना होगा। ऐसे में पोर्क उनकी पहली पसंद होती है। जमशेदपुर की डिमना रोड की डायटीशियन श्वेता झा बताती हैं कि अगर आप 100 ग्राम पोर्क का सेवन भी करते हैं तो इसके अंदर आपको 20-24 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो जाता है। इसे प्रोटीन का एक-सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। हम आपको इस आर्टिकल में इसके फायदे बताएंगे। 

पौष्टिकता से भरपूर है पोर्क

पोर्क दुनिया भर के लोग खाते हैं। भारत में पोर्क पर प्रतिबंध नहीं है। यह आसानी से बाजार में मिल जाएगा। कुछ संप्रदाय के लोग इसे नहीं खाते हैं। यह पोषक तत्वों के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। यह कुछ सब्जी से भी ज्यादा पौष्टिक होता है। कुल मिलाकर कहें तो पोर्क पौष्टिकता से भरपूर है।

Pig Meat

पोर्क खाने के फायदे

  1. पोर्क में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। टॉरिन, बीटा एलेनिन, क्रिएटिन प्रोटीन इसमें होते हैं जो मांसपेशियों की क्षमता को बढ़ाते हैं। मसल्स का ग्रोथ करते हैं।
  2. शरीर को रोजाना बहुत से विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इनमें से ज्यादातर सभी पोषक तत्व पोर्क में मिल जाते हैं। इसमें आपको क्रिएटीन, कार्नोसिन, जिंक, ओमेगा 3, विटामिन डी, ओमेगा, फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन ई और आयरन मिल जाएगा
  3. बढ़ते उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। प्रोटीन की कमी मसल्स को कमजोर कर देता है। इसके कारण कई समस्या हो सकती है। पोर्क खाने से हमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इससे शरीर के मसल्स मजबूत होते हैं।
  4. ह्रदय संबंधि रोगों को नहीं होने देता है। इसे कम करने के लिए रेड मीट काफी ज्यादा कारगर होता है। हाई ब्लड प्रेशर को भी यह कम करता है।
  5. पोर्क दिमाग से लेकर हार्मोन तक को प्रभावित करता है और उसे विकसित करता है। 
  6. पोर्क से सेल्स की ग्रोथ होती है। इसमें बी विटामिन थियामिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और पाइरोक्सिडाइन (बी 6)  होता है। जो भोजन को एनर्जी में बदलने में मदद करता है। पोर्क में ग्लाइसिन पाई जाती है जो दुर्लभ पोषक तत्व है। यह बहुत ही कम जानवरों में होता है। इसे खाने से मानव शरीर को काफी लाभ मिलता है।
  7. अगर आपकी प्रजनन क्षमता कम हो गई है तो पोर्क खाना शुरू करें। इससे दंपति की सेक्स करने की क्षमता और प्रजनन क्षमता बढ़ती है। बॉडी बनाने के लिए लोग कई तरह के स्टेरॉयड व दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन इससे सेक्स और प्रजनन क्षमता घट जाती है, अगर पोर्क का सेवन करेंगे तो फायदा मिलेगा। बढ़ती उम्र वाले पुरुषों व महिलाओं को जिसकी प्रजनन क्षमता कम हो गई है तो वह अगर डाइट में इसे शामिल करें तो उन्हें लाभ मिलेगा।
  8. पोर्क खाने से शरीर का टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है। थकान और तनावपूर्ण जीवन शैली के कारण हमारे शरीर का टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है। पोर्क खाने से यह बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन के कम होने  से वजन बढ़ जाता है और सेक्स लाइफ को भी यह प्रभावित करता है। अच्छी बॉडी बनाने के लिए हमें पोर्क खाना चाहिए।  
  9. पोर्क में जिंक काफी ज्यादा मात्रा में होता है। अगर आपके शरीर में जिंक की कमी है तो पोर्क खाएं इससे जिंक की कमी दूर हो जाएगी। यह कोरोना से निपटने में भी सहायक होती है। क्योंकि जिंक से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, जो कोरोना को हराने का एकमात्र उपाय है। इससे आप अन्य कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।

Eating Pork

इसे भी पढ़ें : क्यों महंगा बिकता है 'कड़कनाथ मुर्गा'? जानें इस काले मुर्गे को खाने से मिलने वाले जबरदस्त फायदे

पोर्क खाने के तरीके

  • बिरयानी में इसे बनाकर खा सकते हैं
  • मटन करी में इसे बनाकर खा सकते हैं  
  • आप व्हाइट या रेड मीट को रोस्ट या फ्राई करके खा सकते हैं
  • इसे आप उबालकर भी खा सकते हैं 
  • पोर्क का सूप में डाल कर खा सकते हैं  

इसे भी पढ़ें : आधी पकी मछली खाकर युवक को गंवाना पड़ा आधा लीवर, जानें कोई भी भोजन बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

खरीदते वक्त रखें ध्यान

  • मीट खरीदते समय इसका ध्यान रखें कि वो ताजा हो, मीट पर किसी तरह के हरे धब्बे न पड़े हों
  • मीट से अगर खुशबू आए तो उसे न लें। क्योंकि ऐसे मीट पुराना होते हैं
  • मीट चिपचिपा न हो उससे पानी नहीं निकलना चाहिए, इसके मसल्स साफ दिखाई दें
  • अंदर मीट पीला हो तो उसे नहीं लें
  • स्किनलेस मीट ही खरीदें

डायटीशियन से ले सकते हैं सलाह

एक्सपर्ट के अनुसार -100 से 200 ग्राम पोर्क खाना चाहिए। इस आर्टिकल में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए। अगर आप पोर्क खाना शुरू करना चाहते हैं तो एक सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें। आप चाहें तो डायटीशियन की सलाह लेकर अपने उम्र, वजन, बीमारियों के हिसाब से अपना डाइट चार्ट बनवा सकते हैं और उसी के अनुसार खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet

Read Next

कच्ची भिंडी खाने के फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Satish Singh

Satish Singh

Consultant

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे सतीश सिंह को डिजिटल मीडिया में 4 साल और प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 4 का अनुभव है। सतीश को हेल्थ के साथ-साथ खेल, ऑटोमोबाइल, कला एवं संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 8 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखते आ रहे हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2021 00:00 IST

    Published By : Satish Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content