यूं तो अमरीकी रेफ्रिजरेशन करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन जहां तक बात अंडे की है तो यह वहां के लोगों के बीच एक क्रेज की तरह है। जबकि यूरोप, एशिया या अन्य महाद्वीपों में इस तरह का अंडे को रेफ्रिजरेट करने का क्रेज कम ही दिखता है। इसके उलट वे अंडे को कटोरे में या बाहर कहीं सुरक्षित जगह पर रखने को तरजीह देते हैं।
इसे भी पढ़ें : अंडे खाने के फायदे व नुकसान
रेफ्रिजरेट करने के पहले
अमरीकी अंडे को रेफ्रिजरेट करने के पहले धोते हैं। यूएस में ये काम अंडे का उत्पादक कर्ता ये काम करता है। इस प्रक्रिया के तहत उत्पादक कर्ता अंडे को साबुन, एन्जाइम और क्लोरीन की मदद से धोते हैं।
टॉप स्टोरीज़
क्यों धोते हैं अंडा
सलमोनेला को नियंत्रित करने की चाह में अंडे को धोया जाता है। यह एक तरह का बैक्टीरियर जो अंडा के साथ चिपका हुआ होता है। इससे बचने के लिए अमरीकी अंडे को धोते हैं। दी सेंटर आफ डिजीज कंट्रोल के एक अनुमान के मुताबिक इस बैक्टीरियर के कारण सालाना 1.2 मिलियन लोग बीमार पड़ते हैं और इनमें से लगभग 450 मरीजों की असामायिक मृत्यु हो जाती है। यही कारण है कि असामायिक मृत्यु और बीमारी से बचने के लिए अंडे को धोने को प्राथमिकता दी जाती है।
भीतरी रूप से संक्रमित हो सकता है अंडा
माना जाता है कि अंडा छिलकों पर लगा ये बैक्टीरिया अंडा की जर्द तक पहुंचकर उसे संक्रमित कर सकता है। कई मामलों में घातक बीमारियों को भी न्योता दे सकते हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए उपायों का अपनाना जरूरी है।
किन्हें है धोने से परहेज
अमरीका की सोच के इतर कई क्षेत्र ऐसे हैं जो अंडे को उसके प्राकृतिक रूप में स्वीकार करते हैं। यहां तक कि वे अंडे को धोना भी पसंद नहीं करते क्योंकि अंडा धोने से अंडे के छिलकों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं जो कि उसकी रक्षा करते हैं।
इसे भी पढ़ें : रोज खाएं अंडे
रेफ्रिजरेट की वजह
अंडे को रेफ्रिजरेट करने की वजह भी यही है। ऐसा करने से अंडे को बिना डरे इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल वहां लोगों का मानना है कि जब तक कि अंडा खाने के लिए न निकाले जाएं, तब तक उन्हें रेफ्रिजरेट करके रखा जाए ताकि वे और ज्यादा नुकसानदेय न हो सके। हालांकि छोटे स्तर के उत्पादक ऐसा नहीं कर पाते। वे अंडे को धोते भी नहीं है। उनके मुताबिक अंडा इस्तेमाल करने पहले धो लेना पर्याप्त होता है। लेकिन यदि किसी ने रेफ्रिजरेट किए हुए अंडा खरीदे होते हैं, तो उन्हें उसी प्रक्रिया को पकाने तक फालो करना होता है। इससे अंडा हेल्दी रहता है और व्यक्ति विशेष के हेल्थ पर किसी तरह नकारात्मक प्रभाव भी नही पड़ता।
सेफ्टी के लिहाज से कौन सा है बेहतर
सामान्यतः यही माना जाता है कि रूम टेम्प्रेचर पर रखा जाने वाला अंडा ही हेल्दी होता है। जहां एक ओर रेफ्रिजरेट किया हुए अंडा में फैट खत्म हो जाता है, वहीं विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि रेफ्रिजरेट करने से अंडा का फैट जम सकता है और ये हेल्थ पर अच्छा असर नहीं डालता। अतः अंडे को स्टोर करने के रेफ्रिजरेटर के बजाय रूम टेम्प्रेचर का ही उपयोग करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi