इन एक्सरसाइज से पाएं झुर्रियों से छुटकारा

प्रेग्नेंसी के बाद स्किन लटकना, मोटा होना या फिर जरूरत से ज्याद पतला हो जाना। इस तरह की समस्सा आम होती है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि सभी महिलाएं झुर्रियों से मुक्ति पा सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन एक्सरसाइज से पाएं झुर्रियों से छुटकारा

प्रेग्नेंसी के बाद स्किन लटकना, मोटा होना या फिर जरूरत से ज्याद पतला हो जाना। इस तरह की समस्सा आम होती है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि सभी महिलाएं झुर्रियों से मुक्ति पा सकती हैं। इसके लिए उन्हें कुछ खास किस्म की एक्सरसाइज करनी होगी। सवाल है कि क्या वाकई यह सच है? विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा हो सकता है। यह कोई दुःस्वप्न नहीं है। इसके लिए हमें स्किन के लटने और मोटे होने की वजहें जाननी होंगी।

workout

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए कारगर है ये 3 एक्‍सरसाइज टिप्‍स

स्किन क्यों लटकती है?

अकसर महिलाओं की स्किन प्रेग्नेंसी के बाद लटकती है। दरअसल गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर फैल जाता है। इससे उनकी स्किन भी फैलती है। लेकिन डिलीवरी के बाद स्किन वापस अपनी स्थिति में नहीं आ पाती। इसे आप ऐसे भी समझ सकती हैं। एक रबर बैंड के बारे में सोचिए। उसे आप जितना खींच सकती हैं, खींच लें। इसके बाद क्या वह अपनी पुरानी स्थिति में आ सकता है? नहीं। क्योंकि उसकी इलास्टिक ढीली हो चुकी होती है। ठीक ऐसी ही महिला की त्वचा होती है। यह ढीली होने के बाद आसानी से अपनी पुरानी स्थिति में नहीं लौट पाती। ऐसा खासकर उन महिलाओं के साथ होता है, जितना तेजी से वजन बढ़ता है और तेजी से वजन घट जाता है। अगर कोई महिला कभी यकायक मोटी नहीं भी हुई हो, तो भी एक समय सीमा के बाद त्वचा अपने आप लटकने लगती है। क्योंकि वह अपनी इलास्टिसिटी खो देती है।

 

क्या एक्सरसाइज से स्किन टाइट हो सकती है?

सामान्यतः किसी भी एक्सरसाइज से स्किन टाइट नहीं हो सकती है। दअरसल कोई भी ऐसी एक्सरसाइज नहीं है जिससे स्किन वापिस अपनी पुरानी स्थिति में लौटकर आ सके। हालांकि कुछ ऐसे मेथड हैं जिनके जरिए स्किन पहले जैसी न सही मगर कुछ बेहतर स्थिति में आ सकती है। इसके लिए महिलाओं को चाहिए कि वह कम कैलोरी वाले आहार ले। उन्हें यह बात दें कि फैड युक्त आहार न लें। इससे वजन यकायक घट सकता है। अतः इससे आप पतली तो हो सकती हैं। लेकिन त्वचा लटने वाली ही रह जाएगी। मतलब यह कि अपनी जीवनशैली में कोई भी ऐसी डाइट न शामिल करें जिससे यकायक वजन कम हो।

इसे भी पढ़ेंः भरपूर फायदे के लिए बदलें अपनी सुबह की सैर!

स्किन कैसे टाइट करें?

इसके लिए कुछ विशेष नहीं करना है। हर महिला को चाहिए कि वह रोजाना एक्सरसाइज करे। आपकी एक्सरसाइज में बैलेंस होना बहुत जरूरी है। कार्डिया के साथ साथ ट्रेनिंग भी लें। क्योंकि इससे आपकी फिगर आकर्षक बनेगी तो साथ ही बाडी स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी। इससे त्वचा को भी लाभ होगा और मसल्स के लिए भी असरकारक साबित होगा। महिलाएं चाहें वेट लिफ्टिंग कर सकती हैं। इससे उनके शरीर को एक आकर्षक आकार मिल सकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Fitness Related Articles In Hindi

Read Next

आप भी चाहते हैं 30 दिन में ऐसी आकर्षक बॉडी!

Disclaimer