
मानसून का सभी को इंतज़ार हैं और बहुत जल्द मानसून दस्तख भी देने वाला है। लेकिन अच्छा होगा आप मानसून्स से पहले मानसून में होने वाली समस्याओं से बचने की तैयारी कर लें। गर्मियां हमारा खान-पान से मन हटा देती हैं और गर्मियों में हमारा स्वास्थ्य भी कमज़ोर हो जाता है। गर्मियों के बाद बरसात के मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि इस मौसम में बीमारियां अधिक होती हैं। सर्द और गर्म मौसम की वजह से पाचन क्रिया भी ठीक नहीं रहतीं। इसलिए इन समस्याओं से बचने का हर संभव प्रयास करना चाहिए -
हाइजीन-
मानसून में साफ सफाई पर विशेष ध्यांन देना चाहिए। सफाई में हाथों की सफाई विशेष आवश्यक है, इसलिए खाना खाने से पहले हाथ ज़रूर धुलें। अगर आप नाखून बढ़ाने के शौकीन भी हैं, तो इस मौसम में छोटे नाखून रखें।
थोड़ा हल्का खाना खाने की आदत डालें, जो आसानी से पच सके क्यों कि बरसात में गैस, अपच जैसी पेट की समस्याएं अधिक होती हैं। बाहर का खाना या बासी खाना ना खायें।
पीने का पानी-
अपने फ्रिज की बोतलों को बदलने की आदत डालें। बाहर का जूस या पानी ना पीयें, बोतलबंद पानी या उबले हुए पानी को ही पीने की आदत डालें।
इनडोर गेम्स –
मानसून में भीगने का डर अधिक रहता है, इसलिए बच्चों को इनहाउस गेम्स खेलने को ही प्रेरित करें। घर और आस-पास- अपने घर के आस-पास पानी ना जमा होने दें। मानसून आने से पहले से ही साफ-सफाई की आदत बना लें।
मानसून केयर-
मानसून में अपनी देखभाल के लिए कुछ आदतें अभी से ही बना लें-
- पूरी बांह के कपड़े पहनें, जिससे आप मच्छरों से बच सकें।
- घर के आस-पास पानी ना जमने दें।
- अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें।
- फास्ट फूड और फास्ट, फूड से परहेज़ करें।
- पीने के पानी का खास ख्याल रखें।
Related articles
- मानसून में आहार
- मानसून और मच्छर
- मानसून मेकअप टिप्स
- मानसून और आपकी त्वचा
- मानसून और पैरों की देखभाल
- मानसून में बालों की देखभाल
Read Next
मानसून के हैल्थी व्यंजन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version