मानसून में शॉपिंग टिप्‍स

मॉनसून आते ही मार्केट में इससे जुड़े आइटम्स की भरमार हो जाती है। तो अगर आप भी मॉनसून की शॉपिंग के मूड में हैं, तो अपनाइए कुछ आसान टिप्‍स।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में शॉपिंग टिप्‍स


मॉनसून आते ही हम मौसम के हिसाब से शॉपिंग करने में जुट जाते हैं। और क्‍यों ना हो मार्केट में मॉनसून की चीजें जो नजर आने लगती हैं। मॉनसून आते ही मार्केट में इससे जुड़े आइटम्स की भरमार हो जाती है। रेनकोट, छाता से लेकर वॉटरप्रूफ वॉचेज तक बाजार में पाये जाते हैं। इन चीजों में आपको ढेर सारी वैराइटी मिल जाएंगी। तो अगर आप भी मॉनसून की शॉपिंग के मूड में हैं, तो अपनाइए कुछ आसान टिप्‍स:
 
 
शॉपिंग टिप्‍स-

 
स्टाइलिश रेनकोट
 
बारिश का मजा भी लेना चाहते हैं और भीगना भी नहीं चाहते हैं। तो इस मानसून के शॉपिंग में आप रेनकोट की शॉपिंग कर सकती है। मॉनसून आते ही मार्केट में सबसे ज्यादा वैराइटी रेनकोट की ही नजर आती है। ये आपको हर डिजाइन, साइज व प्रिंट में मिल जाएंगे।
 
 
वॉटरप्रूफ वॉचेज
 
वॉचेज आपकी जरूरत भी होती है और फैशन सिंबल भी, लेकिन बारिश में परेशानी इस बात की होती है कि कही ये भीग ना जाए। इसलिए मॉनसून के आते ही बाजार में वॉटरप्रूफ वॉचेज की वैरायटी नजर आने लगती है। इसलिए मानसून की शॉपिंग में अपना वॉटरप्रूफ वॉच खरीदना ना भूले।
 
डिजाइनर छाते
 
मॉनसून में छाता हमारी जरूरत का हिस्‍सा बन जाता है। छाते के बीना हम बारिश में बाहर नहीं निकल सकते। इसलिए बारिश में आप छाते की शॉपिंग कर सकती है। वैसे भी मॉनसून सीजन में मार्केट में छातों की बहार आ जाती है। यही वजह है कि आपको तमाम कलर , साइज व पैटर्न के में अंब्रेला मिल जाएंगे। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनमें आपको वन फोल्डर , टू फोल्डर व थ्री फोल्डर अंब्रेला मिल जाएंगे। अगर आप चाहते हैं कि अंब्रेला बैग में कैरी करें, तो आप थ्री फोल्डर अंब्रेला ले सकते हैं।
 
 
फैंसी फुटवियर्स

 
मानसून के मिजाज को ध्‍यान में रखते हुए फुटवियर्स खरीदे। क्‍योंकि बारिश में सबसे ज्यादा डर स्लीपर्स के टूटने का होता है। इन दिनों बाजार में प्लास्टिक से बने स्लीपर्स व स्लीप-ऑन्स खूब मिलते हैं। इनकी खूबी यह होती है कि ये गीली होने के बावजूद भी नहीं टूटेंगी। ये स्लीपर्स आपको हर कलर में मिल जाएंगी।

Read Next

लंदन ओलंपिक में संभावित स्‍वास्‍थ्‍य चिंताएं

Disclaimer