
एक्सरसाइज के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना महज 15 मिनट की एक्सरसाइज से बुजुर्ग लोगों में मौत का खतरा कम हो सकता है। फ्रांस के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ सेंट एटिनी के डेविड हुपिन ने बताया, ''उम्र एक्सरसाइज नहीं करने का कोई बहाना नहीं है। यह पहले से प्रमाणित है कि नियमित शारीरिक गतिविधि का किसी भी चिकित्सकीय उपचार से बेहतर परिणाम देखने को मिलता है।''
उन्होंने कहा, ''प्रति सप्ताह बुजुर्गों को 150 मिनट मध्यम या 75 मिनट कड़ी एक्सरसाइज करने के लिए कहा जाता है लेकिन 50 प्रतिशत से भी कम लोग ऐसा करते हैं।'' अनुसंधानकर्ताओं ने दो आंकड़ों का अध्ययन किया। एक आंकड़ा फ्रांस का था जिसमें 2001 में 65 वर्ष के 1,011 लोगों से जुड़ी जानकारियों को समाहित किया गया था। उसके बाद का आंकड़ा 12 वर्ष बाद का था। इसमें 60 वर्ष के 122,417 लोगों से जुड़ी जानकारियों का विश्लेषण किया गया।
शारीरिक गतिविधि को मेटाबॉलिक एक्यूवैलेंट ऑफ टॉस्क (एमईटी) मिनट्स प्रति सप्ताह के अनुपात में मापा गया। इसमें देखा जाता है कि प्रति मिनट शारीरिक गतिविधि में कितनी उर्जा या कैलोरी खर्च हुई। इस अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आयी कि प्रतिदिन करीब 15 मिनट का व्यायाम अधिक उम्र में बहुत लाभदायक हो सकता है और इससे मौत के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।
Image Source : Getty
Read More Health News in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version