जिम जाने से पहले जरूर पढ़े ये जरूरी बातें

किशोरावस्था में जिम आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस उम्र में जिम करने के होने वाले नुकसानों के बारे में जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
जिम जाने से पहले जरूर पढ़े ये जरूरी बातें

किशोरावस्था ये युवावस्था बहुत ही संवेदनशील होती है। इस दौरान बच्चों में शारीरिक और मानसिक दोनो ही तरह के बदलाव बहुत तेजी से होते है। बच्चे अपने आसपास के वातावरण से बहुत प्रभावित होते है। उन्हे व्यस्कों के जैसे काम करने होते है। इसमें जिम करना भी शामिल है। लेकिन इस उम्र मे जिंमिंग करना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैआज की जेनेरेशन में खूबसूरत और मस्कुलर बॉडी बहुत पंसद करती है। जिसके लिए वे जिम की तरफ आर्किषत होते है। लेकिन 20 से पहले जिम जाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल इस उम्र में शरीर प्राकृतिक रूप से बढ़ रहा होता है जो जिम जाने की वजह से अलग शेप मे ही हो जाता है।  जिससे मांसपेशियों में खिंचाव होने के साथ हड्डियों की सही ग्रोथ नहीं होती और हार्मोन्स ठीक से रिलीज न होने के कारण हार्मोन इंबेलेंस की समस्या सामने आती है।0 की उम्र तक सामान्यत: लंबाई बढ़ाने वाली हड्डियों में फ्यूजन होने से लंबाई बढऩे की प्रक्रिया बंद हो जाती है।


  • जिम करने की वजह से आपकी लंबाई और वजन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में कम उम्र की लड़कियों को पीरियड्स, पीसीओडी आदि जैसी समस्यायें होने का खतरा रहता है। जिम के साथ सही डाइट ना लेने के कारण मोटापा बी बढ़ सकता है।
  • भविष्य में  हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग आदि से घेर सकती है। वजन के मुताबिक लंबाई ना होना भी बीमारियों को न्यौता देने जैसा होता है। कई बार कम उम्र में ज्यादा वेट उठाने से फायदे की बजाय नुकसान हो जाता है।
  • यह एक ऐसी उम्र होती है जहां सबसे ज्यादा ध्यान  बच्चों को अपनी पढ़ाई, करियर आदि पर लगाना चाहिए। जिम जाना और बॉडी बिल्डिंग करना अभी के लिए सही नहीं माना जाता है। अगर आप स्पोर् आदि में ज्यादा भाग लेते है। इस कारण जिम जाना चाहते है तो भी भारी वर्कआउट ना करें।

जिम छोडि़ए कीजिए घर के काम

  • वर्कआउट उतनी देर करें, जिससे आप ज्यादा थकें नहीं और अन्य मूवमेंट्स सुचारु रूप से कर सकें। टीनएजर्स शुरुआत में तीस से पैंतालीस मिनट तक जिम में व्यायाम करें। यदि आप काफी समय से जिम जा रहे हैं तो ही एक से सवा घंटे तक व्यायाम करें।
  • इस उम्र मे आप अपने शरीर को अच्छे खाने पान की मदद से गठीला बना सकते है। इसके लिए आपको जिम जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने खाने को लेकर सजग रहें। जंकफूड आदि से दूरी बनाए रखें। खाने में बहुत ज्यादा मीठे पेय और सफेद ब्रेड की आदत से बचना चाहिए।

सही जिम का चुनाव

 

  • इनसे भविष्य में सेहत खराब होने का खतरा रहता है। डेली रुटीन सही रखें, जिसमें समय पर सोने व उठने, भोजन करने, पढऩे, आराम करने जैसे नियम शामिल हो।


किशोरावस्था में हड्डिया बहुत नाजुक होती है। मांसपेशियां और नसें भी नरम होती हैं। ऐसे में उन्हें जिम में हार्ड वर्कआउट करना नुकसानदायक होता है। यह शरीर के विकास पर भी बुरा असर डाल सकता है। जिम के कारण चोट आदि लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read Next

मध्यरात्रि में एक्सरसाइज करना सही है या गलत? जानिए

Disclaimer