नियमित रूप से व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद है, यह आपको फिट रखता है साथ ही बीमारियों से भी बचाता है। व्यायाम करने के फायदों से लगभग सभी लोग परिचित हैं, लेकिन व्यायाम सुबह के वक्त करें या रात के वक्ते, इस बात को लेकर कुछ लोगों के मन में संशय है। ज्यादातर लोग सुबह के वक्त व्यायाम करना बेहतर मानते हैं वहीं कुछ लोग अपने सारे काम निपटाकर रात के वक्त व्यायाम करना पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रात में व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं।
इसे भी पढ़ें : जिम जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी बात
रात में व्यायाम
कुछ लोग शौकिया तौर पर रात में व्यायाम करते हैं तो कुछ के पास आफिस या दूसरे काम बाद रात में व्यायाम के लिए वक्त मिलता है। ये लोग रात में 10 बजने के बाद या फिर मध्यरात्रि में व्याययाम करते हैं। जी हां, ये वही वक्त जब ज्यादातर लोग सोने चले जाते हैं या फिर नींद की आगोश में आ जाते हैं। आइये यहां देखते हैं रात में व्यायाम करना सही है या नहीं।
इसे भी पढ़ें : इन 3 कारणों से रात में भी करें वर्कआउट
विकल्प ही विकल्प
रात में व्यायाम करने का सबसे अधिक फायदा यह है कि आपको जिम में व्यायाम के दौरान किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता है, आपके सामने सभी चीजें खाली पड़ी होती हैं क्योंकि जिम में आपके अलावा शायद ही कोई होता है। वहीं दिन में जिम में भीड़ रहती है जिसके कारण आपको उपकरणों के लिए दूसरों का इंतजार करना पड़ता है। यानी जो मन में आये वो प्रयोग कीजिए।
पर्याप्त समय मिलता है
जिम के बाद मांसपेशियों को सामान्य होने के लिए कुछ वक्त चाहिए होता है जो आपको रात में व्यायाम करने के बाद मिलता है। रात में जिम करके घर जाइये और शॉवर लेने से पहले प्रोटीन शेक में केला मिलाकर पीजिए। डिनर में आप कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। खाने के बाद थोड़ी देर आराम कीजिए फिर चैन की नींद सो जाइये।
व्यायाम करने का सही समय
सुबह का समय एक्सरसाइज के लिए अच्छा होता है, लेकिन सूरज निकलने के पहले या जल्दी उठकर व्यायाम करने के बजाए सुबह 10 से 11 बजे के बीच व्यायाम करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय आपका मेटाबॉलिज्म सही होता है और आप अधिक सक्रिय होते हैं।
शाम में कब करें
अगर आप शाम के समय व्यायाम करना पसंद करते हैं, तो 3 से 4 या 5 बजे तक का समय सही होगा। इस समय तापमान सही होता है और गर्माहट के कारण पसीना अधिक आता है। इस तरह वजन भी आसानी से कम होगा।
इन बातों का रखें ख्याल
व्यायाम करने के समय और भोजन के समय में अंतर होना चाहिए। खाने के तुरंत बाद व्यायाम कभी न करें। इससे आपको पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन तंत्र और आंतों को भी नुकसान हो सकता है। अगर आप शारीरिक दर्द से पीड़ित हैं और बुखार या मांसपेशियों में दर्द है तो व्यायाम न करें। एक्सरसाइज के लिए सप्ताह में 5 दिन पर्याप्त है, 2 दिन आराम जरूर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version