

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद

यह तो आप जानते ही हैं कि लंबे लहराते बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लंबे लहराते बाल उन्हीं लोगों के हो सकते हैं जो अपने बालों की देखभाल अच्छी तरह से करते हैं। क्या आप जानते हैं बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खें भी कारगार है। लेकिन इसके साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि तैलीय बालों के लिए अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत होती हैं। तैलीय बालों को देखभाल के साथ ही घरेलू उत्पादों की अधिक आवश्यकता होती है। आइए जानें तैलीय बालों के लिए घरेलू नुस्खे कौन-कौन से हो सकते हैं।
क्या करें- ऑयली स्कॉल्प वाले लोगों को हमेशा एक ही समस्या सताती है कि बाल धोने के कुछ समय या फिर एक दिन बाद ही उनके बाल चिपचिपे दिखाई पड़ने लगते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए जरूरी हो जाता है कि स्कॉल्प के ऑयल ग्लैंड्स को नियंत्रित किया जाए।
ऑयली स्काल्प के कारण- कुछ लोगों में स्कॉ्ल्प का ऑयली होना आनुवांशिक होता है तो कई बार अच्छे हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल ना करने के कारण ऐसा होता है। कई बार ऑयल ग्लैंड्स अधिक मात्रा में तेल छोड़ने लगते हैं। कई बार अधिक तनाव लेने, बार-बार कंधी करने, हार्मोंस के बदलाव के कारण भी स्कॉल्प ऑयली हो जाती है।
उपचार- ऑयली स्कॉल्प से निजात पाने के लिए आप अलग-अलग तरह की प्रयोग की जाने वाली थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको ऑयली स्कॉल्प से बचने के लिए अच्छे और क्वालिटी वाले उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए।
तैलीय बालों से निजात पाने के घरेलू नुस्खे
बालों को शैंपू से धोएं- प्रोटीन बेस्ड या प्राकृतिक/ हर्बल शैंपू से बालों की अच्छी तरह से सफाई करें और अच्छे से पानी से धोएं ताकि बालों में शैंपू ना रहें। दरअसल, प्राकृतिक शैंपू के इस्तेमाल से बालों को ना सिर्फ पोषण मिलता है बल्कि बाल मजबूत भी होते हैं और बालों से सारा अतिरिक्त तेल भी निकल जाता है।
अच्छी डायट लें- ऑयली स्कॉल्प से निजात पाने के लिए पौष्टिक और संतुलित डायट लेनी चाहिए। बालों को ऑयली और चिपचिपे होने से बचाने के लिए आपको अंडा, हरी सब्जियां, मछली, दूध इत्यादि चीजों का सेवन करना चाहिए।
तरल पदार्थों का सेवन करें- ऑयली स्कॉल्प से निजात पाने के लिए पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। आपको फलों और सब्जियों का जूस भी पीना चाहिए। इतना ही नहीं नियमित व्यायाम करना भी जरूरी है।
कुछ अन्य घरेलू नुस्खें
Read More Articles On Hair Care In Hindi

