हर्निया तब होता है जब कोई अंग मांसपेशी या टिश्यू में से कोई अंग उभर कर बाहर की ओर आने लगे उसे हर्निया कहा जाता है। आमतौर पर हर्निया की समस्या पेट में देखी जाती है, लेकिन कई मामलों में ये समस्या आपकी जांघ, नाभी और आपकी कमर के आसपास भी हो सकती है। वैसे तो यह समस्या पुरुषों व महिलाओं दोनों में होती है, लेकिन पुरुषों में पेट के निचले हिस्से का हर्निया के काफी ज्यादा मामले पाए जाते हैं। खासतौर पर पचास साल की आयु के बाद यह समस्या ज्यादा सामने आती है। इसके साथ ही हर्निया की समस्या जन्म के साथ भी हो सकती है, जिसे कॉनजेनाइटल हर्निया कहते हैं। आइए इस लेख के जरिए हर्निया के कारणों, लक्षणों और बाकि जानकारी को जानने की कोशिश करते हैं।
हर्निया का कारण (Causes Of Hernia In Hindi)
हर्निया मांसपेशियों की कमजोरी और खिंचाव के संयोजन के कारण होता है। इसके कारण के आधार पर, एक हर्निया जल्दी या लंबे समय तक विकसित हो सकता है। मांसपेशियों की कमजोरी या तनाव के कुछ सामान्य कारणों में हर्निया हो सकता है, जैसे:
टॉप स्टोरीज़
- जन्मजात से समस्या होना।
- उम्र बढ़ने के साथ हर्निया होना।
- चोट या सर्जरी से नुकसान।
- जोरदार व्यायाम या भारी वजन उठाने के कारण।
- कब्ज।
- अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना।
हर्निया के लक्षण (Symptoms Of A Hernia In Hindi)
हर्निया के आम लक्षण है कि जिस भी हिस्से में हर्निया होता है उस हिस्से में हल्का उभार या गांठ बनने लगती है। आपको लग सकता है कि जब आप लेट हो रहे हों तो गांठ गायब हो जाए। जब आप खड़े होते हैं, झुकते हैं, या खांसते हैं, तो आपको स्पर्श के माध्यम से हर्निया महसूस होने की अधिक संभावना होती है। गांठ के आसपास के हिस्से में बेचैनी या दर्द भी मौजूद हो सकता है। कुछ प्रकार के हर्निया, जैसे कि हेटल हर्नियास, अधिक विशिष्ट लक्षण हो सकते हैं। इनमें हार्टबर्न, निगलने में परेशानी और सीने में दर्द जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में थायरॉइड के संकेत हैं वजन बढ़ना और एक्रागता में कमी, जानें एक्सपर्ट टिप्स
पुरुषों को पेट के नीचे हर्निया की समस्या
पेट के नीचे हिस्से पर हर्निया होने पर आपकी त्वचा पर उभार आने लगेगा या फिर आपको उस हिस्से पर गांठ महसूस होने लगेगी। इसके साथ ही ज्यादा दिन तक इसे नजरअंदाज करने पर ये पेट के किसी कमजोर हिस्से से बाहर आने की कोशिश करता है। जिसके कारण इस तरह के अनुभव आप महसूस कर सकते हैं।
- कोई भारी वस्तु उठाने पर पेट में सूजन या उभर हो जाना।
- मूत्र त्यागने या शौच के दौरान तकलीफ होना।
- पेट के निचले भाग में असमान्य उभार या सूजन होना।
- हर्निया वाले स्थान पर भारीपन या दर्द महसूस होना।
- लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने में दर्द महसूस होना।
इसे भी पढ़ें: क्या आप घुटने के दर्द (गठिया) से परेशान हैं? डॉ. मिलिंद पाटिल से जानिए जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के उपाय
हर्निया का इलाज (Treatment Of Hernia in hindi)
हर्निया कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसका उपचार नहीं किया जा सकता, हर्निया का इलाज काफी आसानी से हो जाता है। हर्निया का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए आपको सर्जरी की जरूरत हो सकती है। सर्जरी किस तरह की होगी ये आपकी हर्निया पर निर्भर करता है।
Read More Article On Other Diseases