अक्सर महिलाएं फलों और सब्जियों का उपयोग करते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती है। ऐसा लगभग सभी करते हैं, लेकिन वास्तव में वे छिलकें बेकार नहीं उपयोगी भी होते हैं। आप छिलकों को फेंक कर बहुत बड़ी गलती कर रहे होते हैं। उन छिलकों में कई चमत्कारिक गुण छिपे होते हैं, जिससे सौंदर्य ही नहीं निखरता, बल्कि कई रोगों को दूर किया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको छिलकों के बारे में लाभकारी जानकारी दे रहे हैं। तो आइये जाने छिलकों से आप किस किस रोग को ठीक कर सकता है।
1- खरबूजे को छिलका समेत खाने से कब्ज दूर होती है।
2- खीरे के छिलके से भी कीट और झींगुर भागते हैं।
3- पपीते के छिलके सौंदर्यवर्धक माने जाते हैं। त्वचा पर लगाने से खुश्की दूर होती है। एड़ियों पर लगाने से वे मुलायम होती हैं।
4- चोट लगने पर केले के छिलके को रगड़ने से रक्तस्राव रुक जाता है।
5- कच्चे केले के छिलकों से चटपटी सब्जी बनती है।
6- मटर के मुलायम छिलकों की भी स्वादिष्ट सब्जी बनती है।
7- टमाटर और चुकंदर के छिलकों को चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और होठों की लालिमा बढ़ती है।
8- करेला जितना गुणकारी होता है उसके छिलके भी उतने फायदेमंद होते हैं। अलमारी में रखने से कीट भागते हैं।
9- तोरी और घीया के छिलके की सब्जी भी पेट रोगों में फायदा पहुँचाती है।
10- दूध में नारंगी का छिलका छानकर दूध के साथ नियमित सेवन करने से खून साफ होता हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप