लाखों दिलों की धड़कन धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के दीवाने आज भी बहुत हैं। अपने बेहतरीन अभिनय और डांस से लोगों को आकर्षिक करने वाली माधुरी ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबास्टर फिल्में दी। उनकी कई फिल्में आज भी पसंद की जाती हैं। माधुरी ने 1984 में आई फ़िल्म 'अबोध' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। माधुरी को डांस का शौक बचपन से था और उन्होंने 3 साल की उम्र से कथक सीखना शुरू कर दिया था। वह एक प्रशिक्षित डांसर हैं।
इसे भी पढ़े: ये हैं मोदी सरकार के फिट मंत्री, दे रहे हैं फिटनेस टिप्स
हालांकि फिल्म में आने से पहले माधुरी डॉक्टर बनना चाहती थीं और फिल्मों में आने से पहले माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं। लेकिन जैसे-जैसे फिल्मों में शोहरत मिलती गई, वैसे-वैसे डॉक्टर बनने की चाहते से वह दूर होती गईं। उम्र और फैमिली में व्यस्त होने के कारण भले ही अब फिल्मों में माधुरी न दिखती हों लेकिन डांसिंग के क्षेत्र में वह आज भी काफी एक्टिव हैं। माधुरी डांस क्लास देती हैं।
एक इंटव्यू में माधुरी ये बात स्वीकार कर चुकी हैं कि, 50 की उम्र में वह डांस के बदौलत ही इतनी फिट रहती हैं। डांस उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है। माधुरी का मानना है कि, डांस एक तरह की एक्सरसाइज है, योग है जिसे हर किसी को करना चाहिए। इससे बॉडी फिट रहती है।
शादी कर चौंकाया
अपने करियर के शिखर पर माधुरी ने उस वक़्त सबको चौंका दिया जब उन्होंने शादी करके इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया। 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की और कॉलराडो में बस गईं लेकिन अब वो वापस आई हैं। इन दिनों वह अपने एक चैनल की लान्चिंग में व्यस्त हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Celebrity Fitness In Hindi