योग के अनगिनत फायदे हैं कम हैं, यह सरदर्द से लेकर शुगर, ब्लडप्रेशर और ह्रदय संबंधी बीमारियों को भी दूर कर करने की क्षमता रखता है। योग की मदद से समस्त प्रकार के शारीरिक विकार दूर हो सकते हैं। बशर्ते इसे नियमित रूप से करना बहुत जरूरी होता है। योग बिना जिम के हमारी फिटनेस को आकर्षक बनाता है। आज हम आपको अधो मुख व्रक्सासन (Handstand Yoga Pose) के बारे में बता रहे हैं, जिसके कई फायदे हैं। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: योग से करें नकारात्मक विचारों को काबू
अधो मुख व्रक्सासन
शरीर में रक्तसंचार को बढाने के लिए अधो मुख व्रक्सासन मददगार है। इसे करते समय सिर नीचे और पैर ऊपर होता है, जिससे आपके शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक तरह से होता है। शरीर में रक्त संचार अगर ठीक रहेगा तो कोलेस्ट्राल आदि की समस्या नही होगी। रक्त संचार दुरूस्त रखने के लिए शरीर का गतिमान होना जरूरी है, जो लोग एक स्थान पर बैठे रहते हैं उनके लिए अधो मुख व्रक्सासन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: मन को शांत करता है भ्रामरी प्राणायाम
टॉप स्टोरीज़
अधो मुख व्रक्सासन की विधि
-अधो मुख व्रक्सासन करने के लिए दीवार से कुछ इंच दूर खड़े हो जाये।
-अब जमीन पर अपने हाथो को रखे और कलाई को अपने कंधे की सीध पर रखें।
-अब एक घुटने को मोड़ ले और दूसरे पैर को ऊपर उठाये।
-अब धीरे-धीरे दूसरे पैर को भी ऊपर उठा लें।
-दोनों सीधे पैरो को जुखाकर दिवार से लगा ले, ताकि आपको सहारा मिल सके।
-अब ऐसी ही मुद्रा में खुद को आरामदायक महसूस होने तक रखें।
-इस मुद्रा में आपको एक से दो मिनट रहना होता है और गहरी सास लेना है।
-धीरे-धीरे करके अपने एक एक पैरों को नीचे लायें।
इसे भी पढ़ें: जानिए क्या हैं हृदय रोग के लक्षण
अधो मुख व्रक्सासन करने के फायदे
- इसे करने से कंधे, हाथ और कलाई में मजबूती आती है।
- इससे दिमाग का तनाव कम होता है और आप रिलैक्स फील करते है।
- यह आपके शरीर में संतुलन और स्थिरता लाता है।
- इससे आपके पेट में खिंचाव आता है और पेट की चर्बी कम होती है।
- डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति को तो इसे जरुर करना चाहिए।
- जो लोग फिटनेस के लिए जिम जाते हैं उनके लिए हैण्ड स्टैंड एक अच्छा विकल्प है।
- इसे करने में आप अच्छा महसूस करते है| क्योकि इसे करने के लिए आप खुद को चैलेंज करते है। और जब आप इसे कर लेते है तो खुश होते है।
- इससे हड्डिया मजबूत होती है और ऑस्टियोपोरोसिस होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है।
- इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है। क्योकि इसे करने से रक्त का संचार सुचारू होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Getty
Read More Articles On Yoga In Hindi