गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना जरूरी है क्योंकि गर्मी की वजह से शरीर को तापमान बढ़ जाता है जिससे पाचन और अन्य शारीरिक क्रियाएं प्रभावित होती हैं। शरीर को ठंडा रखने और इस मौसम की परेशानियों जैसे लू, पेट भारी लगना, खाना ठीक से न पचना और पसीना निकलना आदि से बचाव के लिए बेल का जूस बहुत फायदेमंद है। गर्मियों के आते ही आपको हर गली-नुक्कड़, चौराहें पर बेल के शरबत की रेहड़ियां देखने को मिल जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के थपेड़े से जो राहत यह प्राकृतिक पेय आपको देता है, वो कोई बोतलबंद कोल्ड ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक नहीं दे सकती। सुबह आफिस निकलते समय अगर बेल के शरबत का एक गिलास पीने को मिल जाये, तो दिन भर गर्मी और लू से बचे रह सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण प्राचीन काल से ही लोग इसे पसंद करते आ रहे हैं।
जी हां बेल का शरबत न केवल पीने में टेस्टी होता है बल्कि कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, नियासिन, थियामिन, कार्बोहाइड्रेट आदि की संतुलित मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन हर उम्र के लोग और हर मर्ज के लिए किया जा सकता हैं। ये फैट रहित होता है।
बेल के शरबत के फायदे
गर्मियों में बेल के शरबत को पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसमें पाये जाने वाले फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। तेज गर्मी पड़ने पर बेल का शरबत हीट स्ट्रोक से बचाता है, साथ ही यह त्वचा के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है। आइए बेल का शरबत बनाने की विधि के बारे में जानें।
इसे भी पढ़ें:- दिल की बीमारियों को दूर कर इम्यूनिटी बढ़ाता है ये फल, गर्मी में रोज करें सेवन
टॉप स्टोरीज़
बेल का शरबत की सामग्री
- बेल- 1
- चीनी- 3 चम्मच
- भुना जीरा- 1 चम्मच
- काला नमक -1 चम्मच
- पानी- 2 गिलास पानी
बेल का शरबत बनाने की विधि
- सबसे पहले बेल को दो टुकड़ों में तोड़ लें।
- फिर इसके गूदे को एक बर्तन में निकाल लें और पानी डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें।
- कुछ देर बाद गूदे को चलनी से छानकर रस निकाल लें।
- अब बेल के रस में चीनी मिलाएं। जब चीनी घुल जाएं तब इसमें बर्फ के टुकड़े, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिला लें।
- अब शरबत को शीशे के गिलास में निकालिये और सर्व कीजिये
इसे भी पढ़ें:- गर्मियों में पेट को ठंडा रखती है ये लस्सी, जानें बनाने का तरीका
बेल के शरबत के अन्य लाभ
- सस्ता, सुपाच्य और औषधीय होने के कारण बेल शरीर के लिए अमृत के समान है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच समेत पेट की हर बीमारी के करे दूर करने में फायदा करता है।
- शरीर में सूजन, या गर्मी का ज्यादा लगना या फिर आंखों में जलन और बेचैनी, थकान जैसी समस्याओं को बेल का शरबत दूर करता है।
- विटामिन सी की कमी से होने वाली स्कर्वी रोग में भी बेल से फायदा मिलता है।
- ये बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। आंख-कान की समस्याओं, बुखार, अर्थराइटिस समेत तमाम बीमारियों में बेल के सेवन से लाभ मिलता है।
- रोजाना एक गिलास बेल का शरबत पीने से बवासीर की समस्या दूर हो जाती है। नसों को आराम मिलता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Home Remedies in Hindi