जब आप कहीं बाहर किसी रेस्टोरेंट में खाना खाकर बिल देते हैं तो अक्सर आपको मिश्री खाने के लिए दी जाती है, जिसमें सौंफ भी मिक्स होता है। ये सिर्फ इसलिए नहीं दिया जाता क्योंकि आप बिल का भुगतान कर रहे हैं बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दरअसल, मिश्री और सौंफ का मिश्रण एक माउथ फ्रेशनर होता है जो मुंह की ताजगी के साथ आपकी पाचन क्रिया भी दुरूस्त करता है। मिश्री खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है, आज हम आपको मिश्री से जुड़ी ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।
क्या है मिश्री
शक्कर के जमे हुए कण को ही मिश्री कहते हैं। मिश्री को रॉक शुगर भी कहा जाता है। इसका उत्पादन खासकर भारत और पर्शिया में होता है। स्वाद में मीठी होने की वजह से मिश्री को किसी चीज की विशेषता बताने के लिए वक्ता, कवि या लेखक अपनी लेखनी में करते हैं। यह छोटी-छोटी तमाम तरह की बीमारियों को नष्ट करने में सक्षम है। इसका सेवन मंदिर में प्रसाद के तौर पर भी किया जाता है, इसका मतलब यह है कि मिश्री बहुत ही पवित्र खाद्य पदाथ है।
टॉप स्टोरीज़
इन रोगों का काल है मिश्री
पाचन तंत्र को करता है दुरूस्त
मिश्री का सेवन सिर्फ माउथ फ्रेशनर के लिए ही नहीं बल्कि इसका सेवन पाचन क्रिया सुधारने लिए भी आप नियमित रूप से कर सकते हैं। इसमें मौजूद घटक आपकी आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन सौंफ के बीज के साथ कर सकते हैं। आप रोजाना खाना खाने के बाद मिश्री की थोड़ी सी मात्रा के साथ सौंफ मिलाकर खा सकते हैं। यह आपके पेट को ठंडा रखेगा। खट्टी डकार और मुंह के दुर्गंध को भी तुरंत दूर करता है।
गले की खराश और खांसी
गले में खराश महसूस हो या खांसी परेशान कर रही हो तो मिश्री इसे दूर करने में मदद करेगी। मिश्री का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखें। खांसी में आराम आने लगेगा। छोटे बच्चों को भी सर्दी से खांसी होने पर मिश्री दी जा सकती है। मिश्री को पानी में मिलाकर पीने से भी आराम मिलेगा। इसके अलावा मिश्री के साथ काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट बना लें, रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चौथाई चम्मच लें। इससे आपकी खांसी बिल्कुल ठीक हो जाएगी।
तेजी से बढ़ाता है हीमोग्लोबिन का स्तर
माना जाता है कि गर्म दूध में केसर और मिश्री मिलाकर पीने से शरीर में शक्ति और स्फूर्ति आती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्र भी बढ़ती है जिससे त्वचा में कांति आती है। यह दूध यौन दुर्बलता दूर करने वाला भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: खानपान की ये गलत आदतें बनती हैं पेट में कैंसर का कारण
हाथों, पैरों की जलन को करे छूमंतर
मक्खन और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से हाथ-पैरों की जलन दूर होती है। दोनों ही चीजें ठंडक देने वाली मानी जाती है। खाने में माखन-मिश्री का मिश्रण भी इसी वजह से लिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: मेथी के स्वादिष्ट लड्डू से कंट्रोल होगा डायबिटीज, जानिये इसे बनाने की विधि
मुंह के छाले को सही करे
मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने पर छाले जल्दी ही दूर हो जाएंगे।
गर्मी के दिनों के में खाएं मिश्री
मिश्री में मिठास और ठंडक दोनों गुण होते हैं। तेज गर्मी में मिश्री का प्रयोग ठंडा ताजा पेय बनाने के लिए किया जाता है। एक गिलास पानी में मिश्री को मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही एनर्जी भी प्राप्त होती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi