आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे, जो मोटापे से ग्रस्त होंगे। यह शारीरिक श्रम या गतिविधियों के कम होने और खाने में वृद्धि के कारण हो सकता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए किसी भी परिस्थिति में व्यायाम करना नहीं छोड़ते हैं। लेकिन फिर भी ऐसा करने के बावजूद कई लोगों को वजन बढ़ने की शिकायत होती है। आश्चर्य है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? इसका जवाब हम आपको बताएंगे। इसकी एक वजह हो सकती है, शरीर में विटामिन डी की कमी। जी हां, इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, आपका वजन भी बढ़ सकता है। आइए ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे क्या कारण हैं? यह जानने के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।
क्या विटामिन डी की कमी से बढ़ सकता है आपका वजन?
जी हां, शरीर में विटामिन डी का अपर्याप्त स्तर या कमी वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। सीधे शब्दों में कहें, तो शरीर में विटामिन डी की कमी मोटापे को बढ़ा सकती है। ऐसा हम नहीं, हाल में हुए एक नए शोध में पाया गया है। यह अध्ययन कहता है कि विटामिन डी की कमी और मोटापे के बीच एक मजबूत संबंध है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद महिलाओं में धमनियों में रुकावट (एथेरोस्क्लेरोसिस) की प्रगति को धीमा करती है हार्मोन थेरेपी
जर्नल 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' ने ज़ेब्राफिश पर किए गए एक अध्ययन को यह दिखाने के लिए प्रकाशित किया कि विटामिन डी का स्तर शरीर के वजन के साथ कैसे हस्तक्षेप कर सकता है। विटामिन डी की कमी वसा संचय और वृद्धि के बीच मेटाबॉलिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है। इतना ही नहीं, विटामिन डी आपको COVID-19 से बचाव में भी कारगर हो सकता है। इसलिए आपके लिए सूर्य के प्रकाश और कुछ आहार स्रोतों से विटामिन डी लेना और भी अधिक जरूरी हो जाता है।
रिसर्च
इस अध्ययन के लेखक और अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के सेठ कुल्मन ने बताया: “विटामिन डी की कमी वाले ज़ेब्राफिशने हाइपरट्रॉफी और हाइपरप्लासिया दोनों का प्रदर्शन किया- दोनों फैट सेल्स के आकार और संख्या में वृद्धि की। उनके पास उच्च ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल भी था, जो मेटाबॉलिक असंतुलन की पहचान हैं, जो कार्डियोमेटाबोलिक डिजीज का कारण बन सकते हैं। ”
कैसे किया गया अध्ययन?
इस शोध के लिए, ज़ेब्राफिश को दो डाइटों पर रखा गया- जिसमें कि एक में कोई विटामिन डी युक्त आहार नहीं थे और दूसरें में विटामिन डी से समृद्ध आहार था। इन डाइट पर उसे 4 महीने के लिए रखा गया, फिर इस अवधि के बाद, शोधकर्ताओं ने मापदंडों में- ग्रोथ, विटामिन डी का स्तर, हड्डियों के घनत्व, लिपिड, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को नोट किया। जिसके बाद शोधकर्ताओं ने आश्चर्यजनक रूप से पाया कि विटामिन डी से समृद्ध आहार प्राप्त करने के बाद, मछलियों में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।
इसे भी पढ़ें: समलैंगिकता हो सकता है माइग्रेन का एक जोखिम कारक, शोध में हुआ खुलासा
"इस अध्ययन से पता चलता है कि विटामिन डी की कमी विकास और वसा संचय के बीच सामान्य संतुलन को बाधित करके मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है," सेठ कुल्मन ने कहा, "किसी तरह जो ऊर्जा विकास की ओर जा रही है, वह वसा और लिपिड बनाने में घिस रही है, और इसको आसानी से उलट नहीं किया जा सकता है।"
यह अध्ययन बताता है कि विटामिन डी शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह न केवल COVID-19 जैसे मौसमी संक्रमणों से बचाता है, बल्कि वजन को भी नियंत्रित रखता है। इस प्रकार, आपको अपने दैनिक आहार में विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए।
Read More Article On Health News In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version