Expert

कैसी रहेगी 2025 में आपकी सेहत, किन राशि वालों को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं? पढ़ें 2025 का हेल्थ राशिफल

Yearly Health Rashifal 2025: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिए कैसा बीतेगा?
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसी रहेगी 2025 में आपकी सेहत, किन राशि वालों को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं? पढ़ें 2025 का हेल्थ राशिफल

Yearly Health Rashifal 2025: साल 2025 की शुरूआत हो चुकी है। बहुत से लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए इस साल की शुरूआत रेजुल्यूशन के साथ की होगी। ज्यादातर लोग इस बारे में जानने के इच्छुक होंगे कि यह साल उनके लिए कैसा बीतेगा। हालांकि, हर कोई यही आशा और उम्मीद करता है कि यह साल उनके लिए खुशियों भरा और स्वस्थ हो। साल की शुरूआत से ही सर्दियां भी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में आपको कोहरे और शीतलहर से सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान देकर आप इस वर्ष को बेहतर और खुशियोंभरा बना सकते हैं। इस साल वृषभ राशि के लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मिथुन राशि वालों को इस साल मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं साल 2025 आपके लिए कैसा बीतेगा?

मेष

मेष राशि वालों के लिए साल 2025 स्वास्थ्य के लिहाज से एक संतुलित और अच्छा साल रहेगा। हालांकि, यह साल आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होगा, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या में भी लापरवाही न बरतें। इस साल आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इस साल आपको शारीरिक थकावट महसूस होने के साथ-साथ तनाव भी महसूस हो सकता है। जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते है। इस राशि के जातकों को पहले 3 महीने सांस संबंधी समस्याओं, एलर्जी और सर्दी-जुकाम का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि वाले क्या करें?

  • खान-पान पर विशेष ध्यान दें। गर्म और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। मसालेदार और तला-भुना कम खाएं।
  • नियमित तौर पर योग और प्राणायाम करें साथ ही सांस लेने से जुड़ी तकनीक अपनाएं।
  • पर्याप्त आराम करें और 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • मेष राशि वालों को दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगी।

वृषभ

यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। हालांकि, इस राशि के कुछ लोगों को दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि वालों को रक्तचाप से जुड़ी समस्या के साथ-साथ थकान का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको स्ट्रेस को मैनेज करने पर ध्यान देना होगा। इस साल का बीच का हिस्सा खासतौर पर स्वस्थ रहने के लिए अच्छा होगा। इस साल आपको हाई बीपी का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि वाले क्या करें?

  • वृषभ राशि वालों को खान-पान को अच्छा रखना है। आपको कैल्शियम और प्रोटीन युक्त भोजन लेना है।
  • डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
  • हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के साथ ही ध्यान का अभ्यास करें।
  • बाहर का खाना खाने से बचें साथ ही तेल और मसाले वाला भोजन न करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस साल आपको हड्डियों में दर्द, थकान के साथ-साथ मौसमी बीमारियां होने की संभावना हो सकती है। इस साल आपको मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही बीमारियों से बचने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस साल आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

मिथुन राशि वाले क्या करें?

  • मिथुन राशि वालों को विटामिन-डी और विटामिन-सी का सेवन करना चाहिए। साथ ही फाइबर युक्त भोजन और ताजे फल खाएं।
  • सूरज की रोशनी में समय बिताएं और नियमित व्यायाम करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं साथ ही अच्छी नींद सुनिश्चित करें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहेगा। इस साल आपको पेट और गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस साल आपको तनाव कम करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको मानसिक तनाव और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण थकावट का सामना भी करना पड़ सकता है।

कर्क राशि वाले क्या करें?

  • कर्क राशि वालों को हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। ताजे फलों और सलाद का सेवन बढ़ाएं।
  • योग और ध्यान का अभ्यास करें।
  • डाइट में अदरक और हल्दी वाला गर्म पानी पीना सुनिश्चित करें।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा साबित हो सकता है। यह वर्ष आपके लिए जोश और ऊर्जा लेकर आएगा। लेकिन, कुछ मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा काम करने के साथ ही असंतुलित दिनचर्या आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इस साल आपको पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने पर भी ध्यान देना चाहिए।

सिंह राशि वाले क्या करें?

  • सिंह राशि वालों को डाइट में फल, सब्जियां और प्रोटीन शामिल करना चाहिए।
  • इसके लिए आपको नियमित रूप से हल्का व्यायाम और ध्यान का अभ्यास करना चाहिए।
  • मीठा और तेलीय भोजन करने से बचें।

कन्या

कन्या राशि वालो के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। हालांकि, छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको ध्यान और सकारात्मक सोच रखने की आवश्यकता होगी। इस राशि वालों को इस साल मेंटल हेल्थ का विषेशतौर पर ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि वाले क्या करें?

  • कन्या राशि वालों को हल्का और कम मसालेदार भोजन करना चाहिए। ताजा फल और सूखे मेवे शामिल करें।
  • नियमित योग और ध्यान का अभ्यास करें।
  • पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप एक हेल्दी रूटीन अपनाते हैं तो संभव है कि सालभर स्वस्थ रह सकते हैं। नहीं तो सिरदर्द, पीठ दर्द और हृदय संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि वालों को क्या करना चाहिए?

  • तुला राशि वालों को पौष्टिक आहार लेने के साथ ही अधिक पानी पीना चाहिए।
  • नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करें।
  • स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बचें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस साल पेट, घुटने के सा ही साथ तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आपको आपको इम्यूनिटी को मजबूत बनाने वाली आदतों को रूटीन में शामिल करना चाहिए। इस साल आपकी पुरानी बीमारियों में सुधार होगा, लेकिन नियमित जांच कराना आपके लिए आवश्यक है।

वृश्चिक राशि वाले क्या करें?

  • वृश्चिक राशि वालों को हल्का और पचने में आसान भोजन करना चाहिए।
  • प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें।
  • गुनगुना पानी पिएं और मसालेदार भोजन से बचें।

धनु

धनु राशि के जातकों को इस वर्ष पाचन और इम्यून सिस्टम से जुड़ी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वालों को इस साल खासतौर पर खान-पान में बदलाव करना चाहिए। इससे आप बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इस साल आपको दिनचर्या में सुधार लाने की आवश्यकता होगी।

धनु राशि वाले क्या करें?

  • फाइबर युक्त भोजन खाएं और मसालेदार भोजन से बचें।
  • योग और प्राणायाम का अभ्यास करें।
  • पर्याप्त नींद लें और तनावमुक्त रहें।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से लाभकारी रहेगा। इस राशि के लोगों को इस साल कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या देखने को नहीं मिल रही है। इस वर्ष केवल आपको सर्दी और थकावट से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपको इस साल किसी बड़ी समस्या का जोखिम नहीं है।

मकर राशि वाले क्या करें?

  • पौष्टिक और ताजे भोजन को प्राथमिकता दें।
  • हल्का व्यायाम और योग करें।
  • गुनगुना पानी और हर्बल चाय पिएं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव और हड्डियों से संबंधित समस्याओं से सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस राशि वालों को खान-पान में सुधार करने के साथ ही नियमित व्यायाम करने पर भी ध्यान देना चाहिए। इस साल आपको तनाव लेने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि वाले क्या करें?

  • कैल्शियम और प्रोटीन युक्त आहार लें।
  • हल्के व्यायाम और ध्यान का अभ्यास करें।
  • दिनचर्या को संतुलित रखें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से औसत रहेगा। इस साल मानसिक तनाव और अनिद्रा आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए बेहतर यह होगा कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या के दिखने पर उसकी जांच कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

मीन राशि वाले क्या करें?

  • ताजे फल और हल्का भोजन खाएं।
  • ध्यान और योग का अभ्यास करें।
  • सोने और जागने का समय नियमित करें। 

Read Next

New Virus Outbreak: China में फैली कोरोना जैसी दूसरी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV), अस्पतालों में भारी भीड़; जानें इसके लक्षण

Disclaimer