
प्लास्टिक सर्जरी कराना किसी जुनून से कम नहीं। कई बार यह जुनून आपके चेहरे पर भारी भी पड़ जाता है। कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें प्लास्टिक सर्जरी कराने वालों को नुकसान उठाना पड़ा है।
यदि आप या आपका कोई दोस्त प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही कदम उठाएं। कुछ लोग युवा दिखाई देने की चाहत में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। हर प्लास्टिक सर्जरी सफल हो इसकी गारंटी नहीं होती। कई बार लंबे समय तक शल्य क्रिया से गुजरने के बाद लोगों का चेहरा भी खराब हो जाता है। इस लेख के जरिए हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी ही प्लास्टिक सर्जरी की, जिनके बाद सर्जरी कराने वाले लोगों को परेशानी हुई है।
इस पेज पर:-
माइकल जैक्सन
लाखों लोगों के दिल की धडकने बढाने वाले माइकल जैक्सन ने नाक की प्लास्टिक सर्जरी, फेस लिफ्ट कराई थी। इसके अलावा वह स्किन लाईटनिंग शल्य चिकित्साओं से भी गुजरे थे।
पीट बर्न्स
ब्रिटिश गायक पीट बर्न्स ने भी अपने चेहरे और नाक की कई सर्जरी कराई हैं। बर्न्स की एक प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गयी थी। इसके बाद उन्हें अपने होठों को सही कराने के लिए भी भारी खर्चा करना पड़ा था।
जैकी स्टेलोन
अपने समय की खूबसूरत महिलाओं में शुमार जैकी की प्लास्टिक सर्जरी की समस्या किसी से छिपि हुई नहीं है। उनकी सर्जरी में भौ को उठाना, फेस लिफ्ट (चेहरे को उठाना) व कई बोटोक्स इंजेक्शन और नाक की शल्य चिकित्सा शामिल हैं।
डॉनाटेल्ला व्हसॅके
अपने नाम के साथ ही डॉनाटेल्ला मोटे होंठ, बड़ी, चपटी और कुटिल नाक और चेहरे पर एक तंग त्वचा के लिए भी प्रसिद्ध है। डॉनाटेल्ला ने अपने स्तनों की सर्जरी करायी थी।
एरिक स्प्राग्यु
एरिक को छिपकली का नाम उसकी जीभ को बीच से काटने के कारण दिया गया था। उसने अपने शरीर पर कई टैटू और कान की पारी को फैलाने के साथ ही दातों को नुकीला बनवाया था।
डेनिस एव्हनर
प्लास्टिक सर्जरी की आपदाओं का शिकार हुए लोगों में डेनिस एव्हनर भी है। डेनिस का उपनाम बदमाश बिल्ली हैं। उसकी सर्जरी में बहुत सारे टैटू, चेहरे के आकार में परिवर्तन और ट्रांसडरमल प्रत्यारोपण शामिल हैं।
जॉन रीव्हर
जॉन रीव्हर ने भी कई फेस लिफ्ट कराए है, जिसने उसे काफी तौर पर एक अंतरिक्ष से आएं विद्रूप विदेशी की तरह कर दिया हैं।
जोसेलिन विल्डेनस्टेइन
जोसेलिन ने भी खुद को सुंदर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। हालांकि उसे इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई थी। इस सर्जरी ने उसके चेहरे को बिगाड़ दिया था।
अमांडा लेपोर
अमांडा नें 15 साल की उम्र से ही सर्जरी करानी शुरू कर दी थी। उसने अपना लिंग बदलने की शल्य चिकित्सा के साथ ही फेस लिफ्ट के लिए सर्जरी कराई थी।
हैंग मिकाऊ
हैंग मिकाऊ एक दक्षिण कोरियाई महिला है। उस पर भी प्लास्टिक सर्जरी कराने का जुनून सवार था। डॉक्टरों ने उसकी प्लास्टिक सर्जरी करने से मना कर दिया तो उसने अपने चेहरे पर खाना बनाने का तेल डालकर अपना चेहरा बिगाड़ लिया।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
